1st Bihar Published by: 7 Updated Jul 02, 2019, 5:27:27 PM
- फ़ोटो
SAMASTIPUR : सूबे में बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है समस्तीपुर जिले से जहां अपराधियों ने एक सीएसपी संचालक को अपना निशाना बनाया है. बाइक सवार अपराधी सीएसपी संचालक से 2 लाख 58 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए हैं. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी वारदात जिले के विभूतिपुर थाना इलाके के विभूतिपुर गांव की है. जहां दिनदहाड़े अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने हथियार के बल पर इस वारदात को अंजाम दिया है. 2 बाइक से आये 4 अपराधी एसबीआई बैंक के सीएसपी केंद्र पर धावा बोलकर तीन लाख रुपये ले उड़े. घटना को लेकर सीएसपी संचालक ने पुलिस को जानकारी दी है. पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. रोसड़ा एसडीपीओ अरुण कुमार दूबे ने बताया कि सीएसपी कर्मी से लूट हुई है. अपराधियों की पहचान की जा रही है. जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. समस्तीपुर से रमेश की रिपोर्ट