ब्रेकिंग
बिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेशबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेश

लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान, जानिए.. किस फेज में कितनी सीटों पर होगी वोटिंग

DELHI: देश में आगामी लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। देश में सात चरणों में लोकसभा के चुनाव होंगे। लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। च

लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान, जानिए.. किस फेज में कितनी सीटों पर होगी वोटिंग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: देश में आगामी लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। देश में सात चरणों में लोकसभा के चुनाव होंगे। लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। चुनाव आयोग की तरफ से जारी शेड्यूल के मुताबिक, पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को होगा और 4 जून को मतगणना होगी।


543 सीटों के लिए सात चरणों में मतदान होगा। 19 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के लोकसभा चुनाव में कुल 102 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी। 26 अप्रैल को होने वाले दूसरे चरण के चुनाव में 29 सीटों के लिए मतदान होंगे। 7 मई को तीसरे चरण का चुनाव होगा, जिसमें कुल 94 सीटों के लिए वोटिंग कराई जाएगी। 13 मई को चौथे चरण के चुनाव में 96 लोकसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे।


वहीं 20 मई को पांचवें चरण में 49 सीटों के लिए वोटिंग होगी जबकि 25 मई को छठे चरण में 57 सीटो पर और 1 जून को सातवें और अंतिम चरण में 57 सीटों के लिए वोटिंग कराई जाएगी। अलग-अलग राज्यों में कुल 7 फेज में वोटिंग कराई जाएगी। वहीं इस दौरान 26 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव कराए जाएंगे। बिहार, गुजरात, हरियाणा, महाराष्ट्र झारखंड, हिमाचल, राजस्थान, तमिलनाडु में उपचुनाव होना है। चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित कर दिए जाएंगे।