ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

लोकसभा चुनाव से पहले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का बिहार दौरा, IIM के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

GAYA: लोकसभा चुनाव से पहले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंच रहे हैं। कल यानी 7 अप्रैल को उपराष्ट्रपति धनखड़ गया पहुंचेंगे, जहां वे आईआईएम, बोधगया में एमब

लोकसभा चुनाव से पहले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का बिहार दौरा, IIM के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल
Mukesh Srivastava
1 मिनट

GAYA: लोकसभा चुनाव से पहले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंच रहे हैं। कल यानी 7 अप्रैल को उपराष्ट्रपति धनखड़ गया पहुंचेंगे, जहां वे आईआईएम, बोधगया में एमबीए के आठवें बैच के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।


7 अप्रैल को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आईआईएम, बोधगया में पौधरोपण के साथ इस कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। राष्ट्रगान गान, दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के बाद आईआईएम, बोधगया की निदेशक डॉ. विनीता एस सहाय संस्थान की वार्षिक रिपोर्ट पेश करेंगी। 


इसके बाद उपराष्ट्रपति एमबीए के 8वीं बैच के उत्कृष्ट विद्यार्थियों को उपराष्ट्रपति मेडल और डिग्री प्रदान करेंगे। छात्रों को सम्मानित करने के बाद उपराष्ट्रपति इस कार्यक्रम को सम्बोधित भी करेंगे। उपराष्ट्रपति के साथ राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर समेत अन्य लोग इस समारोह में शामिल होंगे। उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।