ब्रेकिंग
मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्ट मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्ट

लोकसभा चुनाव के बाद दिल्ली में RLJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, पशुपति पारस ने कहा-हमारे साथ नाइंसाफी हुई है

DELHI: लोकसभा चुनाव के बाद नई दिल्ली में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस, प्रिंस राज स

लोकसभा चुनाव के बाद दिल्ली में RLJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, पशुपति पारस ने कहा-हमारे साथ नाइंसाफी हुई है
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DELHI: लोकसभा चुनाव के बाद नई दिल्ली में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस, प्रिंस राज सहित कई नेता शामिल हुए। पशुपति पारस ने कहा कि इस बैठक का मुख्य उद्धेश्य पूरे देश में RLJP पार्टी को मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में उनके साथ नाइंसाफी हुई। जबकि हमारी कोई गलती नहीं थी। 


हम पांच सांसद थे और हमारे खिलाफ कोई आरोप नहीं था। फिर भी हमारे पांचो सांसद का टिकट काट दिया गया। हमारे साथ इंसाफ नहीं हुआ। इसके बावजूद हमलोगों ने एनडीए के प्रत्याशियों को जीताने का काम किया। लेकिन जो बात बीत गया है अब उसे दोहराने से कोई फायदा नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी से हमारी पार्टी का संगठन कमजोर नहीं है। गलतफहमी लोग नहीं पाले डेढ़ साल विधानसभा चुनाव का है। जिसे देखते हुए अब हमारी पार्टी के संगठन का विस्तार किया जाएगा। एनडीए के लोगों से बातचीत होगी फिर विधानसभा चुनाव साथ लड़ेंगे। जम्मू कश्मीर, हरियाणा सहित कई जगहों पर हमारी पार्टी का संगठन है।


 हम एक भी लोकसभा चुनाव नहीं लड़े फिर भी सौ में सौ प्रतिशत कार्यकर्ता आज भी हमारे साथ हैं। लोकसभा चुनाव के बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए पशुपति पारस ने कहा कि हमारी पार्टी के साथ इंसाफ नहीं हुआ। पूरे देश में हमारी पार्टी का संगठन है हमलोगों ने फैसला लिया है कि देशहित में हम एनडीए गठबंधन के साथ रहेंगे। लोकसभा चुनाव में एनडीए के प्रत्याशियों को जीताने का काम किये हैं। पूरे देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार बनी। तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने का मौका मिला। 

टैग्स