1st Bihar Published by: Updated Nov 08, 2021, 6:38:15 PM
- फ़ोटो
PATNA: नहाय खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ की आज से शुरुआत हो गयी। नहाय खाय पर आज बीजेपी के संस्थापक सदस्य और पूर्व सांसद आरके सिन्हा और राष्ट्रीय युवा नेता रितुराज सिन्हा ने छठ पूजन सामग्रियों का वितरण किया।
अपने आवास अन्नपूर्णा भवन में सैकड़ों छठ व्रतियों के बीच छठ पूजन सामग्रियों का वितरित किया गया। छठ व्रतियों के सुप में फल के अलावे साड़ी भी रखा गया था। इस अवसर पर आरके सिन्हा ने कहा की छठ पर्व बिहार के लिए अलग ही महत्व रखता है और अब पूरे विश्व मे अपनी सांस्कृतिक पहचान बना चुका है। वहीं रितुराज सिन्हा ने संपूर्ण बिहारवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दी।
गौरतलब है कि हर साल छठ पूजा के मौके पर बीजेपी नेता आरके सिन्हा और रितुराज सिन्हा द्वारा विभिन्न जगहों पर छठ पूजन सामग्रियों का वितरण किया जाता रहा है। इस बार भी आज अन्नपूर्णा भवन के अलावा,10 नंबर तालाब गर्दनीबाग और बुद्ध घाट पटना में छठ पूजन सामग्रियों का वितरण किया गया।
कल खरना है और इस दिन रामसुंदर दास पार्क कंकड़बाग और आदि चित्रगुप्त मंदिर,पटना सिटी में छठ पूजन सामग्रियों का वितरण किया जाएगा। इस मौके पर पटना महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक जी, संबंधित मंडल अध्यक्षों के अलावा संजय राय, अभिषेक बिन्नी, चंद्रशेखर चंद्रवंशी, सोनू जी,अखिलेश लुलन, धर्मेंद्र सहित बीजेपी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर रीता किशोर सिन्हा ने भी छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्रियों का वितरण किया।



