ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

अपराधियों ने घर में पहले किया नाश्ता, फिर जाने के दौरान गोली मारकर कर दी हत्या

LOHARDAGA: तीन अपराधी एक ओझा के घर गए. उसके घर नाश्ता किया और कहा कि देर हो गई है. चलिए गांव के बाहर छोड़ दीजिए. लेकिन घर से बाहर जाते ही अपराधियों ने रास्ते में गोली मारकर हत्या क

अपराधियों ने घर में पहले किया नाश्ता, फिर जाने के दौरान गोली मारकर कर दी हत्या
Manish Kumar
2 मिनट

LOHARDAGA: तीन अपराधी एक ओझा के घर गए. उसके घर नाश्ता किया और कहा कि देर हो गई है. चलिए गांव के बाहर छोड़ दीजिए. लेकिन घर से बाहर जाते ही अपराधियों ने रास्ते में गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना लोहरदगा के सदर थाना क्षेत्र की है. 

तीन अपराधी पहुंचे थे घर 

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि झाड़-फूंक करने वाले ओझा शनिचरवा लोहरा के घर तीन अपराधी झाड़-फूंक कराने के नाम पर गए थे. अपनी समस्या बतायी. करीब दो घंटे उसके साथ बैठे रहे है. लेकिन जाने के दौरान इस घटना को अंजाम दे दिया. 

पुलिस जांच में जुटी

हत्या के बारे में पुलिस ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के भक्सो हरा टोली के रहने वाले शनिचरवा लोहरा कई सालों से अपने घर झाड़-फूंक करते थे. उनके घर रोज दर्जनों लोग आते थे. हत्या करने वाले अपराधी भी खुद को नदिया गांव का बताकर उनके पास पहुंचे थे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल मामले की छानबीन में जुट गई है. अभी तक अपराधियों की पहचान नहीं हो पाई.  

टैग्स