ब्रेकिंग
Bihar Politics : नीरज के नामांकन से ठीक पहले ललन बाबू से मिलने पहुंचे नीतीश, 20 मिनट बंद कमरे में हुई बात-चीत ; अनंत-नीरज विवाद पर निकलेगा रास्ता?✦Bihar News: मोकामा का नया रेल पुल तैयार, ट्रायल के बाद खुला रास्ता; इन रूटों पर यात्रियों को मिलेगा फायदा✦Bihar News: गंडक का तटबंध टूटा तो सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, 7 इंजीनियर सस्पेंड; एक चीफ इंजीनियर भी फंसे✦Bihar News : बाढ़ राहत बांटने पहुंचे थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों पर तानी पिस्टल, वीडियो वायरल; अब एसपी ने किया सस्पेंड✦लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦Bihar Politics : नीरज के नामांकन से ठीक पहले ललन बाबू से मिलने पहुंचे नीतीश, 20 मिनट बंद कमरे में हुई बात-चीत ; अनंत-नीरज विवाद पर निकलेगा रास्ता?✦Bihar News: मोकामा का नया रेल पुल तैयार, ट्रायल के बाद खुला रास्ता; इन रूटों पर यात्रियों को मिलेगा फायदा✦Bihar News: गंडक का तटबंध टूटा तो सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, 7 इंजीनियर सस्पेंड; एक चीफ इंजीनियर भी फंसे✦Bihar News : बाढ़ राहत बांटने पहुंचे थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों पर तानी पिस्टल, वीडियो वायरल; अब एसपी ने किया सस्पेंड✦लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल

लॉकडाउन में डबल मर्डर से सनसनी, एक ही परिवार के 4 लोगों को मारी ताबड़तोड़ गोली

GOPALGANJ : बिहार में कोरोना संकट की महामारी के बीच इस वक्त एक बड़ी खबर गोपालगंज जिले से निकल कर सामने आ रही है. जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

GOPALGANJ : बिहार में कोरोना संकट की महामारी के बीच इस वक्त एक बड़ी खबर गोपालगंज जिले से निकल कर सामने आ रही है. जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने एक ही परिवार के 4 लोगों को गोली मार दी है. जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य लोग जख्मी बताये जा रहे हैं. इस वारदात के बाद पुलिस महकमे की नींद उड़ गई है. जिला प्रशासन इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में लगा हुआ है.


वारदात गोपालगंज जिले के हथुवा थाना इलाके की है. जहां रूपन चक में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने एक ही परिवार के पति-पत्नी और उनके दोनों बेटों को गोलियों से भून दिया है. इस घटना में पति और पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दोनों बेटे गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे हैं. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक व्यक्तियों की पहचान हेश चौधरी और उनकी पत्नी के रूप में की गई है.


इस बड़ी वारदात के बाद फ़ौरन पुलिस टीम मौके पर पहुंची है. घायलों की पहचान जेपी  चौधरी और शांतनु चौधरी के रूप में की गई है. दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है. प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को गोरखपुर रेफर किया गया है. बताया जा रहा है कि मृतक महेश चौधरी राजमिस्त्री का कमा करते थे. गोपालगंज डीएम अरशद अजीज खुद इस मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. जिलाधिकारी ने डॉग स्क्वायड की टीम से  जांच कराने का निर्देश दिया है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Meraz Ahmad

FirstBihar संवाददाता