ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

बिहार : लॉकडाउन का पालन कराने गए सीओ पर ईंट-पत्थर से हमला, गार्ड का सिर फटा

MADHEPURA : बिहार के मधेपुरा जिले में लॉकडाउन का पालन कराने गए सीओ और उनकी टीम पर करीब 200 से 300 की संख्या में फूटपाथ दुकानदारों ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया, जिसमें अंचलाधिकारी ए

बिहार : लॉकडाउन का पालन कराने गए सीओ पर ईंट-पत्थर से हमला, गार्ड का सिर फटा
First Bihar
2 मिनट

MADHEPURA : बिहार के मधेपुरा जिले में लॉकडाउन का पालन कराने गए सीओ और उनकी टीम पर करीब 200 से 300 की संख्या में फूटपाथ दुकानदारों ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया, जिसमें अंचलाधिकारी एवं अंचल गार्ड जख्मी हो गए. स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह अंचलाधिकारी को और अंचल गार्ड को बचाया गया. बताया जा रहा है कि इस हमले में सीओ और उनके गार्ड को गंभीर चोटें आई हैं. 


घटना मघेली हटिया की है. घायल अंचलाधिकारी अभय कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिला कि मघेली में लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए 200 से 300 दुकानदार फुटपाथ पर अपनी दुकान चला रहे थे. जानकारी मिलते ही अंचल गार्ड के साथ जब वह मघेली बाजार स्थित हटिया पहुंचे तो अचानक 200 से 300 दुकानदार ईंट-पत्थर से हमला कर दिए, जिसमें उन्हें भी चोट आई और उनके साथी टीम में शामिल सभी अंचल गार्ड और कर्मियों को चोट आई. एक अंचल गार्ड मिट्ठू यादव का सिर फट गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से आलमनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया.


CO ने बताया कि घटना की जानकारी वरीय पदाधिकारी को दे दी गई है. घटना की सूचना पूरे प्रखंड क्षेत्र में आग की तरह फैल गई. अंचलाधिकारी और अंचल गार्ड पर हुए हमले को लेकर लोगों में अब डर बन गया है. वहीं वरीय अधिकारियों तक मामला पहुंचते ही जांच शुरू कर दी गई है. हमलावरों को चिन्हित पर उनपर आगे की कार्रवाई करने की कवायद शुरू कर दी गई है. 

टैग्स