ब्रेकिंग
गिरफ्त में आया वायरल वीडियो केस का आरोपी रेहान खलीफा, पुलिस दबिश के बाद पटना में किया सरेंडर; दर्जनों लड़कियों को बना चुका है शिकार20 साल बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला, निजी आवास में हुईं शिफ्टपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतकर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुखफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यगिरफ्त में आया वायरल वीडियो केस का आरोपी रेहान खलीफा, पुलिस दबिश के बाद पटना में किया सरेंडर; दर्जनों लड़कियों को बना चुका है शिकार20 साल बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला, निजी आवास में हुईं शिफ्टपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतकर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुखफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्य

लॉकडाउन में पिता ने बाहर जाने से रोका तो बेटे ने लगा ली फांसी, दोस्तों के चाहता था खेलना

SURAT: लॉकडाउन में बेटा घर से बाहर निकलकर दोस्तों के साथ खेलना चाह रहा था, लेकिन बाहर निकलने से पिता ने मना कर दिया. जिससे नाराज बेटे ने फांसी लगा दी. लड़के को गंभीर स्थिति मे

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

SURAT: लॉकडाउन में बेटा घर से बाहर निकलकर दोस्तों के साथ खेलना चाह रहा था, लेकिन बाहर निकलने से पिता ने मना कर दिया. जिससे नाराज बेटे ने फांसी लगा दी. लड़के को गंभीर स्थिति में आईसीयू में भर्ती कराया गया है. यह घटना सूरत के गोडादरा शिव कृपा सोसायटी की है. 

कोरोना के डर से पिता ने रोका

जिस लड़के ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की वह 12वीं का छात्र है. उसके पिता रविंद्र चौहान ने बताया कि बेटा दीपक रोज लॉकडाउन में दोस्तों के साथ घर से बाहर घूमने निकल जाता था. ऐसे में कोरोना वायरस का डर रहता था. लेकिन वह मानता नहीं था. जब वह बाहर निकल रहा था तो मैंने डांट दिया. जिसके बाद उसने जान देने की कोशिश की. घटना के दौरान मैं सब्जी लेने गया था.

मां ने देखा तो किया शोर

जिस समय बेटा फांसी लगा रहा था उस समय उसकी मां नहाने गई थी. बाथरूम से बाहर आने के दौरान दीपक पर नजर पड़ी तो वह जोर से चिल्लाने लगी. इस दौरान सोसाइटी के कई लोग आए और फांसी के फंदे से निकालकर उससे हॉस्पिटल में भर्ती कराया. लड़के की स्थिति गंभीर बनी हुई है. उससे एक हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है. 



टैग्स