ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

एक बार फिर पाकिस्तान ने LOC पर की गोलीबारी, 2 जवान शहीद और 3 नागरिकों की मौत

DESK : पाकिस्तान ने एक बार फिर अपनी नापाक हरकतों को अंजाम दिया है. एलओसी पर 4 सेक्टरों में गोलीबारी की है, जिसमें दो जवान शहीद हो गए और तीन नागरिकों की मौत हो गई है.इस बारे

एक बार फिर पाकिस्तान ने LOC पर की गोलीबारी, 2 जवान शहीद और 3 नागरिकों की मौत
Anamika
2 मिनट

DESK : पाकिस्तान ने एक बार फिर अपनी नापाक हरकतों को अंजाम दिया है. एलओसी पर 4 सेक्टरों में गोलीबारी की है, जिसमें दो जवान शहीद हो गए और तीन नागरिकों की मौत हो गई है.

इस बारे में जानकारी देते हुए भारतीय सेना के अधिकारियों ने बताया कि बांदीपोरा जिले में गुरेज सेक्टर के इजमर्ग में संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया गया. इसके कुछ मिनटों के बाद ही कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में गोलीबारी की गई. 

बारामुला के उरी सेक्टर और पुंछ जिले के सवजीन इलाके में भी गोलीबारी की गई है. जिसमें दो जवान शहीद हो गए हैं और तीन नागरिकों की मौत हो गई है. सभी सेक्टरों में भारतीय सेना भी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रही है. बता दें कि आज लगातार चौथा दिन है, जब पाकिस्तानी सेना ने गोलीबारी की है. गुरुवार को पाकिस्तानी सेना ने राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा के पास स्थित चार सेक्टरों के सीमावर्ती इलाकों और चौकियों पर भारी गोलीबारी की थी.