ब्रेकिंग
जीतन राम मांझी का नया राग: SC-ST के लिए अलग निर्वाचक मंडल की वकालत की, बोले- ऊंची जाति वाले लोग..बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: निष्पक्ष चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने कसी कमर, 21 कोषांग, 42 सेक्टर पदाधिकारी तैनात, 422 बूथों पर कड़ी निगरानीबिहार में मानसून की दमदार वापसी: 12 जुलाई तक भारी बारिश का हाई अलर्ट, कई जिलों में चेतावनीकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारजीतन राम मांझी का नया राग: SC-ST के लिए अलग निर्वाचक मंडल की वकालत की, बोले- ऊंची जाति वाले लोग..बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: निष्पक्ष चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने कसी कमर, 21 कोषांग, 42 सेक्टर पदाधिकारी तैनात, 422 बूथों पर कड़ी निगरानीबिहार में मानसून की दमदार वापसी: 12 जुलाई तक भारी बारिश का हाई अलर्ट, कई जिलों में चेतावनीकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तार

LNMU में सीनेट की बैठक स्थगित, विधानसभा में शिक्षा मंत्री ने किया एलान

PATNA : मिथिला विश्वविद्यालय की 27 फरवरी को सीनेट की प्रस्तावित विशेष बैठक स्थगित कर दी गई है। कुलपति प्रोफेसर संजय कुमार चौधरी के आदेश से कुलसचिव डॉ अजय कुमार पंडित ने सूचना

LNMU में सीनेट की बैठक स्थगित, विधानसभा में शिक्षा मंत्री ने किया एलान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : मिथिला विश्वविद्यालय की 27 फरवरी को सीनेट की प्रस्तावित विशेष बैठक स्थगित कर दी गई है। कुलपति प्रोफेसर संजय कुमार चौधरी के आदेश से कुलसचिव डॉ अजय कुमार पंडित ने सूचना जारी कर इसकी जानकारी दी है। सीनेट की बैठक की नयी तिथि की सूचना ससमय सदस्यों को पुनः दी जाएगी।बैठक को स्थगित करने का कारण अपरिहार्य बताया गया है।आज बिहार विधानसभा बजट सत्र के दौरान इस बात की जानकारी खुद शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने दी है। यह बैठक के के पाठक के तरफ से बुलाई गई थी। 


दरअसल, सीनेट की विशेष बैठक में विश्वविद्यालय का वार्षिक बजट पेश करने को नियम विरुद्ध बताने हुए सीनेट सदस्य ने अपना विरोध दर्ज कराया था। मालूम हो कि 6 फरवरी को कुलसचिव ने सीनेट की विशेष बैठक से संबंधित पत्र सदस्यों को भेजा था।सूचना पत्र में नीचे कार्य सूची में सीनेट संचालन नियमावली के नियम 8 (1) (बी) के तहत कार्य सूची में शामिल मदों पर संशोधन का प्रस्ताव 16 फरवरी तक जमा करने का आग्रह किया था। 


उधर, आदेश जारी करने के करीब 10 दिनों के बाद सीनेट सदस्य सीनेट की विशेष बैठक में बजट पर चर्चा करने के साथ ही बैठक बुलाने के तरीके पर ही सवाल खड़ा कर दिया है। सीनेट सदस्य गगन झा ने आवेदन में बैठक बुलाने के तरीके को ही नियम विरुद्ध बताया है। उसके बाद अब इसको लेकर शिक्षा मंत्री यह निर्णय लिया है।