ब्रेकिंग
नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज को बड़ी सौगात: NMC ने 250 MBBS सीटों की दी मंजूरी, इन छात्रों को मिलेगा फायदाCM के कमांडो की पत्नी से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 12 लाख की ठगी, नालंदा से दो साइबर ठग गिरफ्तारबिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 3 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना और..., दुष्कर्म की कोशिश नहीं’: पटना हाई कोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; जानिए क्या कहाबिहार में रफ्तार का कहर: स्कूली वैन के नीचे फंसे 11 वर्षीय बच्चे को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक, हालत गंभीरनेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज को बड़ी सौगात: NMC ने 250 MBBS सीटों की दी मंजूरी, इन छात्रों को मिलेगा फायदाCM के कमांडो की पत्नी से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 12 लाख की ठगी, नालंदा से दो साइबर ठग गिरफ्तारबिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 3 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना और..., दुष्कर्म की कोशिश नहीं’: पटना हाई कोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; जानिए क्या कहाबिहार में रफ्तार का कहर: स्कूली वैन के नीचे फंसे 11 वर्षीय बच्चे को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक, हालत गंभीर

LJP में बढ़े विवाद के बीच सामने आए साधु पासवान, कहा- इस दुख की घड़ी में चिराग के साथ हूं, पशुपति पारस से की अपील-रामविलास के सपने को टूटने ना दें

PATNA: LJP में बढ़े विवाद और पार्टी में मची खलबली के बीच चिराग पासवान के जीजा साधु पासवान अब सामने आए हैं। साधु पासवान ने इसे दुखद बताते हुए कहा कि रामविलास जी का जो सपना था उसे तो

LJP में बढ़े विवाद के बीच सामने आए साधु पासवान, कहा- इस दुख की घड़ी में चिराग के साथ हूं, पशुपति पारस से की अपील-रामविलास के सपने को टूटने ना दें
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: LJP में बढ़े विवाद और पार्टी में मची खलबली के बीच चिराग पासवान के जीजा साधु पासवान अब सामने आए हैं। साधु पासवान ने इसे दुखद बताते हुए कहा कि रामविलास जी का जो सपना था उसे तोड़ने का काम किया गया है। रामविलास जी ने कहा था कि मैं उस घर में दिया जलाने चला हूं जहां सदियों से अंधेरा है। रामविलास जी के सपने को चिराग ने चकनाचूर कियाा। एलजेपी में टूट के लिए खुद चिराग पासवान जिम्मेवार हैं। चिराग से चुक जरूर हुई है लेकिन चाचा पशुपति पारस से भी अपील करता हूं कि रामविलास के सपने को टूटने ना दें।  


आरजेडी नेता और चिराग पासवान के जीजा साधु पासवान ने कहा कि चिराग पासवान के राजनीतिक सलाहकार से भी कही ना कही चुक हुई है। पांच साल मुझे लोजपा छोड़े हो गया है। मैं कभी एलजेपी का फाउंडर मेंबर था और दलित सेना का प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुका हूं। फिलहाल मैं आरजेडी में हूं लेकिन इस परिवार से मेरा निकट संबंध है। इस दुख की घड़ी में आज भी मैं चिराग के साथ हूं क्योंकि चिराग हमारे अनुज हैं। रामविलास जी की विरासत को हम टूटने नहीं देंगे और ना ही तोड़ने देंगे। इस दुख की घड़ी में चिराग के साथ हूं। 


आरजेडी नेता साधु पासवान ने कहा कि रामविलास जी आज जिंदा होते तो आज यह नौबत नहीं आती। लोजपा पार्टी और परिवार को वे कभी बिखरने नहीं देते। उन्होंने कहा कि चाचा पशुपति पारस हमारे अभिभावक हैं मैं उनका सम्मान करता हूं। मैं पशुपति पारस से यही कहना चाहता हूं कि रामविलास पासवान की विरासत को बचा लिजिए। लोक जनशक्ति पार्टी में हुई टूट दुर्भाग्यपूर्ण है। 


रामविलास जी के निधन के बाद ही यह स्थिति उत्पन्न हुई है। चिराग पासवान और पशुपति पारस जी को आपस में बैठकर इस संबंध में बातचीत करनी चाहिए थी तभी कोई फैसला लेना चाहिए था। चाचा-भतीजा के बीच बातचीत नहीं हुई और इसी का नतीजा है कि इतना बड़ा फैसला उठा लिया गया। जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। रामविलास जी ने पार्टी को सींचा था मैं नहीं चाहता की लोजपा टूटे। किसी ना किसी से गलती जरूर हुई है। यदि पहले मिल बैठकर बात की जाती तो आज यह नौबत नहीं आती। पशुपति जी ने जो कदम उठाया वह बेहद चिंताजनक है।