ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्टBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्ट

लाठीचार्ज के खिलाफ BJP का काला दिवस आज, नीतीश- तेजस्वी सरकार पर सम्राट ने लगाया गहरा आरोप

PATNA : पटना में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज को लेकर आज काला दिवस मनाया जाएगा। इस बात की जानकारी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने दी है। इसके बाद शनिवार को सभ

लाठीचार्ज के खिलाफ BJP का काला दिवस आज, नीतीश- तेजस्वी सरकार पर सम्राट ने लगाया गहरा आरोप
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : पटना में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज को लेकर आज काला दिवस मनाया जाएगा। इस बात की जानकारी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने दी है। इसके बाद  शनिवार को सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान भाजपा के नेता नीतीश - तेजस्वी के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। साथ ही साथ सरकार से लाठीचार्ज की वजह पूछेंगे।


बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि - पुलिसिया लाठीचार्ज में पार्टी के जहानाबाद जिला महामंत्री विजय सिंह की मौत और महिला कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज को लेकर हम लोग शुक्रवार को काला दिवस मनाएंगे। इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का पुतला दहन भी किया जाएगा साथ ही साथ भाजपा का प्रतिनिधिमंडल महामहिम राज्यपाल से मिलकर उनको इस मामले की जानकारी देगी।


प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार पर यह आरोप लगाया है कि सरकारी तंत्र ने विजय सिंह की हत्या की है इसके विरोध में पूरे बिहार में आज यानी शुक्रवार को काला दिवस मनाया जाएगा इसके बाद कल सभी जिला मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा साथ ही साथ भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज का हिसाब भी सरकार से मांगा जाएगा।


सम्राट चौधरी ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज लोकतंत्र की हत्या है। सांसदों, विधायकों को भी नहीं छोड़ा गया। राज्यपाल से मिलने का समय मांगा गया है। उनसे प्रतिनिधि मंडल पूरे घटनाक्रम की जानकारी देगा। विधानसभा और विधान परिषद में सरकार से जवाब मांगेंगे कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर लाठियां क्यों बरसाईं।