ब्रेकिंग
‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझीभरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, 17 जुलाई को जंतर-मंतर पर धरना, जांच पर उठे सवालAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझीभरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, 17 जुलाई को जंतर-मंतर पर धरना, जांच पर उठे सवालAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़

लालू प्रसाद से मिलने रिम्स पहुंचे तेजस्वी यादव, हेमंत सोरेन भी लेंगे आशीर्वाद

RANCHI: तेजस्वी यादव अपने पिता लालू प्रसाद से मिलने के लिए रिम्स पहुंच हुए हैं. तेजस्वी हेमंत सोरेन के सरकार गठन को लेकर दो दिनों से रांची में ही हैं. आज हेमंत सोरेन भी लालू स

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: तेजस्वी यादव अपने पिता लालू प्रसाद से मिलने के लिए रिम्स पहुंच हुए हैं. तेजस्वी हेमंत सोरेन के सरकार गठन को लेकर दो दिनों से रांची में ही हैं. आज हेमंत सोरेन भी लालू से मिलेंगे और आशीर्वाद लेंगे. 

मिली है विशेष अनुमति

वैसे तो लालू से मिलने के लिए शनिवार का दिन तय है. लेकिन विशेष अनुमति लेकर तेजस्वी यादव पिता से मिलने के लिए रिम्स पहुंचे हुए हैं. कई राजद के कार्यकर्ता भी रिम्स के बाहर मिलने के लिए क्रिसमस का केक लेकर पहुंचे हैं. वह लालू से मिलने की कोशिश कर रहे हैं.

हेमंत भी करेंगे मुलाकात

बताया जा रहा है कि हेमंत सोरेन भी आज लालू प्रसाद से मिलेंगे और आशीर्वाद लेंगे. झारखंड में जेएमएम, कांग्रेस और राजद की सरकार बन रही हैं. महागठबंधन की जीत और सरकार बनाने के लिए लालू प्रसाद पहले ही हेमंत को बधाई दे चुके हैं. बता दें कि हेमंत 29 दिसंबर को सीएम पद की शपथ लेंगे. झारखंड विधानसभा चुनाव में हेमंत की पार्टी जेएमएम ने राजद, कांग्रेस के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा था. गठबंधन में जेएमएम को 43, कांग्रेस को 31 और राजद को 7 सीटें मिली थी. लेकिन चुनाव में जेएमएम को 30, कांग्रेस को 16 और राजद को 1 सीट पर सफलता मिली. वही, जेवीएम ने भी हेमंत सरकार को समर्थन करने का ऐलान पहले ही कर चुकी है. कुल मिलाकर हेमंत को 50 विधायक को समर्थन सरकार बनाने के लिए मिला है.