ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्टBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्ट

लालू प्रसाद से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, मोदी सरनेम केस में सुप्रीम कोर्ट से राहत के बाद पहली मुलाकात; तैयार होगा नया राजनीतिक प्लान

DELHI : मोदी सरनेम से जुड़े मानहानि केस में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने राहत मिलने के बाद अब राहुल गांधी राजद सुप्रीमों लालू यादव से मिलने पहुंचे

लालू प्रसाद से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, मोदी सरनेम केस में सुप्रीम कोर्ट से राहत के बाद पहली मुलाकात; तैयार होगा नया राजनीतिक प्लान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DELHI : मोदी सरनेम से जुड़े मानहानि केस में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने राहत मिलने के बाद अब राहुल गांधी राजद सुप्रीमों लालू यादव से मिलने पहुंचे हैं। यह मुलाकात मीसा भारती के दिल्ली स्थित पंडारा पार्क आवास पर हो रही है। इसमें डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद हैं। जबकि कांग्रेस के तरफ से राहुल गांधी के साथ कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे, राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल राव भी लालू से मिलने पहुंचे हैं।


दरअसल, सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलते ही विपक्षी गठबंधन में एक बार फिर से राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कोर्ट से राहत मिलते ही कांग्रेस कार्यालय में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद उन्हें तमिलनाडु के पार्टी नेताओं के साथ अहम बैठक भी की। इस दौरान उनके साथ पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी रहे। शाम को राहुल बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव से मिलने पहुंच रहे हैं। माना जा रहा है कि लालू-राहुल मुलाकात के दौरान I.N.D.I.A के संयोजक के नाम पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा आगामी संसद सत्र और इंडिया गठबंधन की रणनीति के लेकर भी दोनों नेताओं के बीच चर्चा हो सकती है।


वहीं, मुंबई में 25-26 अगस्त को विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A की तीसरी बैठक होने वाली है। इस मीटिंग की मेजबानी शिवसेना (उद्वव गुट) और एनसीपी (शरद गुट) मिलकर करेंगे। नया गठबंधन बनने के बाद यह पहला मौका है, जब सभी 26 विपक्षी दल किसी ऐसे राज्य में मीटिंग करेंगे जहां उनका कोई सदस्य सत्ता में नहीं है।उससे पहले राहुल गांधी और लालू की यह मलुकात भी काफी अहम बताई जा रही है।