ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

लालू की बिगड़ी तबीयत ने डॉक्टरों की बढ़ाई टेंशन, किडनी समेत 15 बीमारियों से हैं पीड़ित

RANCHI: राजद सुमीमो लालू प्रसाद की दिन पर दिन तबीयत बिगड़ी जा रही ही. आज जांच रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टरों की और टेंशन बढ़ गई. ब्लड रिपोर्ट में यूरिया और क्रिएटिनिन बढ़ा हुआ है

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: राजद सुमीमो लालू प्रसाद की दिन पर दिन तबीयत बिगड़ी जा रही ही. आज जांच रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टरों की और टेंशन बढ़ गई. ब्लड रिपोर्ट में यूरिया और क्रिएटिनिन बढ़ा हुआ है. यह जानकारी इलाज कर रहे डॉक्टर उमेश प्रसाद ने दी. 

15 बीमारियों से हैं पीड़ित

रिम्स में भर्ती लालू प्रसाद को एक दो नहीं बल्कि 15 बीमारी है. एक बीमारी कम होती है तो दूसरी बढ़ जाती है. ऐसे में इलाज करने वाले डॉक्टरों के आगे चुनौती और बढ़ जाती है कि कैसे लालू प्रसाद को ठीक किया जाए. इलाज करने वाले डॉक्टर लालू प्रसाद के खानपान से लेकर कई तरह की हिदायत देते रहते हैं.

दो दिन पहले बढ़ गया था शुगर

दो दिन पहले ही डॉक्टर ने बताया था कि लालू प्रसाद को हर दिन 85-90 यूनिट इंसुलिन दी जा रही है. जल्द ही लालू प्रसाद के फुल बॉडी चेक कराया जाएगा. बचा दें कि चारा घोटाला में सजायाफ्ता लालू प्रसाद का इलाज रांची के रिम्स में कई सालों से चल रहा है. 


मुंबई में भी करा चुके हैं इलाज

जेल मे बंद लालू प्रसाद को जून 2018 में मुंबई के बांद्रा स्थित एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया था. अस्पताल के सात डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज किया था. चारा घोटाले में रांची की होटवार जेल में बंद लालू को रांची हाईकोर्ट ने इलाज के लिए छह हफ्ते की जमानत दी थी. उस समय हार्ट से संबंधित बीमारी का इलाज हुआ था 


टैग्स