ब्रेकिंग
मुहर्रम जुलूस में वर्दी पहनकर तलवार लहराना दारोगा को पड़ गया भारी, मुजफ्फरपुर SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने किया लाइन हाजिरभागवत कथा में डांस करने पर पति ने उठा लिया बड़ा कदम, पत्नी-दो बच्चों की हत्या कर खुद किया सुसाइडभरत तिवारी एनकाउंटर की जांच जारी, रामकृपाल यादव बोले- बहुत जल्द दूध का दूध, पानी का पानी होगाभरत तिवारी एनकाउंटर पर सियासत तेज, 5 जुलाई को सम्राट चौधरी के समर्थन में होगी बहुजन महापंचायतदिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, 6.2 रही तीव्रतामुहर्रम जुलूस में वर्दी पहनकर तलवार लहराना दारोगा को पड़ गया भारी, मुजफ्फरपुर SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने किया लाइन हाजिरभागवत कथा में डांस करने पर पति ने उठा लिया बड़ा कदम, पत्नी-दो बच्चों की हत्या कर खुद किया सुसाइडभरत तिवारी एनकाउंटर की जांच जारी, रामकृपाल यादव बोले- बहुत जल्द दूध का दूध, पानी का पानी होगाभरत तिवारी एनकाउंटर पर सियासत तेज, 5 जुलाई को सम्राट चौधरी के समर्थन में होगी बहुजन महापंचायतदिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, 6.2 रही तीव्रता

लालू ने जमानत के लिए फिर दायर की याचिका, आधी सजा काटने की मियाद 9 अप्रैल को हो रही पूरी

RANCHI : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने झारखंड हाइकोर्ट में याचिका दाखिल कर जमानत देने का आग्रह किया है। उनकी तरफ से अधिवक्ता देवर्षि मंडल ने जमानत याचिका दाखिल की ह

लालू ने जमानत के लिए फिर दायर की याचिका, आधी सजा काटने की मियाद 9 अप्रैल को हो रही पूरी
Anamika
3 मिनट

RANCHI : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने झारखंड हाइकोर्ट में याचिका दाखिल कर जमानत देने का आग्रह किया है। उनकी तरफ से अधिवक्ता देवर्षि मंडल ने जमानत याचिका दाखिल की है। 

याचिका में कहा गया है कि लालू प्रसाद ने दुमका कोषागार मामले में सजा की आधी अवधि जेल में काट ली है। इस आधार पर उन्हें जमानत दी जाये। लालू के वकील मंडल ने बताया कि 19 फरवरी को हाइकोर्ट ने लालू प्रसाद की जमानत को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि उनकी सजा की अवधि एक माह 19 दिन कम थी। 9 अप्रैल को लालू प्रसाद सजा की आधी अवधि पूरी कर रहे हैं। इस मामले में सीबीआइ कोर्ट ने लालू प्रसाद को सात साल की सजा सुनायी है।

आपको बता दें कि दुमका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में सीबीआई कोर्ट ने लालू यादव को सात साल की सजा सुनाई थी. इससे पहले जब कोर्ट में पिछली बार सुनवाई हुई थी, तब लालू प्रसाद की ओर से दस्तावेज पेश करते हुए दावा किया गया था कि उन्होंने 42 महीने से अधिक समय तक जेल की सजा काट ली है. यह अवधि बीते 8 फरवरी को ही पूरी हो गयी है. लेकिन कोर्ट में सीबीआई ने कहा कि अभी भी 2 महीने कम हैं. लालू ने चारा घोटाला मामले में दुमका ट्रेजरी से अवैध निकासी केस में हाफ सेंटेंस पूरा नहीं किया है. 

गौरतलब हो कि राजद सुप्रीमो लालू यादव को पिछले महीने 23 जनवरी को रांची के रिम्स से दिल्ली एम्स में शिफ्ट किया गया था. उनकी तबियत ज्यादा खराब होने पर उन्हें रांची से चार्टड प्लेन से दिल्ली ले जाय गया था. फिलहाल दिल्ली के एम्स में डॉ राकेश यादव की देख रख में उनका इलाज किया जा रहा है. उनकी देखरेख में दिल्ली एम्स की एक टीम लगी हुई है. जानकारी के अनुसार लालू यादव लंग्स, किडनी और हार्ट की बीमारी से जूझ रहे हैं.