ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: STF के रिटायर्ड ASP का कार्यकाल बढ़ा, पूर्व सैनिक कक्षपालों के मानदेय में बढ़ोतरी, महिला सिपाहियों को मिलेंगे 1500 स्कूटरबिहार में बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला; मोटर वाहन टैक्स बढ़ा, जानिए क्या बदलेगाबिहार में दर्दनाक हादसा: पेड़ की टहनी काटते समय करंट की चपेट में आया बेटा, बचाने दौड़ी मां की भी मौतबिहार में शराबबंदी की खुली पोल? नशे में धुत ASI ने किया हंगामा, 2.30 घंटे तक चलता रहा ड्रामा; VIDEO वायरलसीतामढ़ी में इंस्टाग्राम से पाकिस्तान कनेक्शन का दावा, दो युवक गिरफ्तारबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: STF के रिटायर्ड ASP का कार्यकाल बढ़ा, पूर्व सैनिक कक्षपालों के मानदेय में बढ़ोतरी, महिला सिपाहियों को मिलेंगे 1500 स्कूटरबिहार में बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला; मोटर वाहन टैक्स बढ़ा, जानिए क्या बदलेगाबिहार में दर्दनाक हादसा: पेड़ की टहनी काटते समय करंट की चपेट में आया बेटा, बचाने दौड़ी मां की भी मौतबिहार में शराबबंदी की खुली पोल? नशे में धुत ASI ने किया हंगामा, 2.30 घंटे तक चलता रहा ड्रामा; VIDEO वायरलसीतामढ़ी में इंस्टाग्राम से पाकिस्तान कनेक्शन का दावा, दो युवक गिरफ्तार

लालू के खिलाफ जेल मैनुअल उल्लंघन का मामला, रिम्स निदेशक ने कोर्ट में मांगी माफी

RANCHI : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव के खिलाफ जेल उल्लंघन केस में आज झारखंड हाई कोर्ट ने सुनवाई हुई. जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत में लालू यादव के खिलाफ जेल मैनुअल उल

लालू के खिलाफ जेल मैनुअल उल्लंघन का मामला, रिम्स निदेशक ने कोर्ट में मांगी माफी
Anamika
2 मिनट

RANCHI : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव के खिलाफ जेल उल्लंघन केस में आज झारखंड हाई कोर्ट ने सुनवाई हुई.  जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत में लालू यादव के खिलाफ जेल मैनुअल उल्लंघन के मामले में सुनवाई के दौरान रिम्स के निदेशक की तरफ से माफिनामे के साथ मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट दाखिल की गई. रिम्स निदेशक ने जेल मैनुअल मामले में बिना शर्त कोर्ट से माफी मांगी है.

इस मामले में जेल मैनुअल में संशोधन किए जाने से संबंधित s.o.p. को भी कोर्ट में दाखिल किया गया. मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल होने के बाद आज इस मामले की सुनवाई स्थगित कर दी गई. चारा घोटाला केस में लालू यादव 4 मामलों में सजायाफ्ता हैं. 

लालू यादव होटवार जेल प्रशासन की कस्टडी में है और तबीयत खराब होने के कारण लंबे वक्त से उनका इलाज रिम्स में चल रहा था, इसी दौरान रिम्स के पेइंग वार्ड से लालू यादव को केली बंगले में शिफ्ट किया गया था. लगातार इस तरह की खबरें आ रही थी कि लालू यादव को जेल मैनुअल से अलग जाकर सुविधाएं दी जा रही हैंऔर जेल मैनुअल का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है .इस मामले में कोर्ट ने स्वत संज्ञान लेते हुए सुनवाई शुरू कर दी थी.