Bihar Election 2025: बिहार में चुनावी तैयारियों के बीच बड़ा एक्शन, वाहन जांच के दौरान करीब 12 लाख कैश जब्त Bihar Election 2025: बिहार में चुनावी तैयारियों के बीच बड़ा एक्शन, वाहन जांच के दौरान करीब 12 लाख कैश जब्त Bihar Election 2025: चुनावी सभा में गरजे सीएम नीतीश कुमार, लालू फैमिली और महागठबंधन पर खूब बोले Bihar Election 2025: चुनावी सभा में गरजे सीएम नीतीश कुमार, लालू फैमिली और महागठबंधन पर खूब बोले BIHAR ELECTION : अमित शाह के बिहार आने से पहले BJP के बागियों ने चुनाव से वापस लिया अपना नाम, कांग्रेस-राजद और VIP में भी गतिरोध खत्म करने की शुरुआत Bihar Assembly Election 2025 : भाजपा के आरोप से घबराए तेजस्वी ! इमेज कीलिंग या डेमेज कंट्रोल,आखिर क्यों करनी पड़ी भरी सभा में इस तरह का एलान; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar Election 2025: बिहार पहुंचीं यूपी की MLA केतकी सिंह ने मंच से फेंका ‘पाग’, मिथिला के गौरव के अपमान पर गरमाई सियासत Bihar Election 2025: बिहार पहुंचीं यूपी की MLA केतकी सिंह ने मंच से फेंका ‘पाग’, मिथिला के गौरव के अपमान पर गरमाई सियासत BIHAR NEWS : जीविका दीदियों का क्लाउड किचन बना महिला सशक्तिकरण की मिसाल, CM नीतीश कुमार ने कहा - 3 करोड़ रुपए का हो रहा सलाना टर्नओवर PM Modi Bihar Visit: पीएम मोदी का बिहार दौरा कल, कर्पूरीग्राम से करेंगे चुनाव अभियान का आगाज; तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे NDA के बड़े नेता
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Thu, 29 Jun 2023 07:36:46 AM IST
- फ़ोटो
LAKHISARAI : केंद्रीय मंत्री अमित शाह गुरुवार यानी आज अपने एक दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं। शाह आज लखीसराय में भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान के तहत आयोजित रैली को संबोधित करेंगे। शाह पिछले 10 महीने में यह पांचवी बिहार यात्रा है। अब उनके इस रैली के कई मायने निकाले जा रहे हैं।
दरअसल, लखीसराय के मुंगेर लोकसभा सीट से जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह सांसद हैं। इस लोकसभा क्षेत्र में 6 विधानसभा आता है। लेकिन अमित शाह के लखीसराय में आयोजित इस रैली को लेकर मुख्य रूप से कहा जा रहा है शाह न सिर्फ एक लोकसभा और 6 विधानसभा क्षेत्र को ही प्रभावित करेंगे बल्कि अमित शाह की रैली से आसपास के क्षेत्रों के 3 लोकसभा और 20 विधानसभा क्षेत्रों पर बड़ा असर देखने को मिल सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि बीजेपी इस बार मुंगेर से अपनी पार्टी का प्रत्याशी उतार सकती है। पिछले तीन चुनावों में बीजेपी ने मुंगेर सीट अपने गठबंधन के साथियों को लड़ने के लिए दी थी।
बताया जा रहा है कि, आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने मुख्य रूप से 10 से 15 ऐसे लोकसभा सीटों की लिस्ट तैयार कर ली है जहां पार्टी का दबदवा बेहद कम रहा है। यहां पार्टी सिर्फ अपने बलबूते चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सकी है। ऐसे में एक सीट मुंगेर को भी माना जाता है। यहां अबतक के 8 लोकसभा चुनाव में एक बार भी भाजपा का चेहरा मैदान में नहीं आया है। हालांकि भाजपा जब एनडीए के साथ थी तो भाजपा के नाम पर कैंडिडेट को वोट जरूर मिलें हैं। ऐसा कहा जाता है कि, पिछला लोकसभा चुनाव भी मोदी के नाम पर ही जीता गया है, हालांकि वर्तमान सांसद इस बात को सिरे से खारिज करते हैं।
इधर, बीजेपी सूत्रों की मानें तो इस बार बीजेपी ये सीट अपने सहयोगियों को देने की बजाए खुद अपनी पार्टी का उम्मीदवार उतराना चाहिए। लेकिन, सबसे बड़ी बात है की इसके लिए एक दमदार कैंडिडेट तैयार करना। इसके लिए जो नाम सबसे आगे चल रहा है उसमें वर्तमान बेगुसराय सांसद गिरिराज सिंह का है। उसके बाद राकेश सिन्हा का नाम भी चर्चा में हैं।
जबकि ऐसा माना जा रहा है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने वाली कैंडिडेट विणा देवी को इस बार भाजपा अपने सिम्बल पर चुनाव लड़वा सकती है। इसके अलावा विजय सिन्हा का नाम चल रहा है। वे फिलहाल लखीसराय से विधायक हैं, जो मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में ही आता है। साथ ही इसी क्षेत्र के एक और मजबूत गढ़ मोकामा में उनका घर और ससुराल भी पड़ता है। इसके मद्देनजर मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के कोर कमेटी की एक बैठक भी विजय सिन्हा के घर में रखी गई है।