ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारपटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौतबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारपटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत

गर्लफ्रेंड के लिए पति ने किया पत्नी का मर्डर, प्रेमिका के साथ संबंध का विरोध करने पर गोली मार दी

LAKHISARAI : जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जी काफी हैरान करने वाली है. दरअसल प्रेमिका के प्यार में पड़े एक आशिक ने अपनी ही पत्नी का मर्डर कर दिया. शुक्रवार की देर शाम

गर्लफ्रेंड के लिए पति ने किया पत्नी का मर्डर, प्रेमिका के साथ संबंध का विरोध करने पर गोली मार दी
First Bihar
2 मिनट

LAKHISARAI :  जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जी काफी हैरान करने वाली है. दरअसल प्रेमिका के प्यार में पड़े एक आशिक ने अपनी ही पत्नी का मर्डर कर दिया. शुक्रवार की देर शाम पति ने पत्नी को घर के आंगन में गोली मारकर हत्या कर दी. लखीसराय पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात लखीसराय जिले के हलसी थाना इलाके की है, जहां बेला महरथ गांव में के पति ने अपनी ही पत्नी का मर्डर कर दिया. बताया जा रहा है कि आरोपी पति का किसी गैर लड़की के साथ संबंध था, जिसका विरोध उसकी पत्नी करती थी. अवैध संबंध का विरोध करना पत्नी को महंगा पड़ गया और इसकी कीमत पत्नी को अपनी मौत से चुकानी पड़ी.


इस घटना के बाबत मिली जानकारी के मुताबिक महरथ का रहने वाला बमबम नोनिया और उनकी पत्नी शांति देवी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. बमबम नोनिया जयपुर में रहता था और उनपर आरोप था कि वहीं पर किसी अन्य लड़की के साथ पति का अवैध संबंध है. इस रिश्ते का विरोध करने पर वह अपनी पत्नी के साथ मारपीट भी करता था. परिजनों के मुताबिक मारपीट की घटना के बाद पत्नी कई दफा थाने गई और पुलिस से शिकायत भी की. 


इस घटना के बाद पुलिस की पूछताछ में मृतक महिला की बेटी संध्या कुमारी ने बताया कि उनके पापा ने ही मम्मी को गोली मारी है. हालांकि इस मामले में फिल्हाल किसी तरह का आवेदन परिजनों की तरफ से पुलिस को नहीं मिला है. इधर एसडीपीओ रंजन कुमार ने बताया कि दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा था. पति जयपुर में रहता था. दीवाली पर ही घर आया है. बेटी ने पिता पर ही हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस पूछताछ कर रही है. 

टैग्स