ब्रेकिंग
भरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरी

बिहार : लखीसराय में 50 साल के दुकानदार की हैवानियत, 10 दिनों में 6 बच्चियों से किया रेप

LAKHISARAI : बिहार के लखीसराय से एक मानवता को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है. एक अधेड़ ने दुकान की आड़ में 10 दिन में 6 बच्चियों के साथ हैवानियत की . वहीं इस है

बिहार : लखीसराय में 50 साल के दुकानदार की हैवानियत, 10 दिनों में 6 बच्चियों से किया रेप
Anamika
2 मिनट

LAKHISARAI : बिहार के लखीसराय से एक मानवता को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है. एक अधेड़ ने दुकान की आड़ में  10 दिन में 6 बच्चियों के साथ हैवानियत की . वहीं इस हैवान ने जिस भी बच्ची को अपना शिकार बनाया है उसकी उम्र पांच से सात साल के बीच की है. दिल दहला देने वाली ये वारदात का खुलासा तब हुआ जब दो बच्चियों की तबीयत बिगड़ गई. 

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी हैवान की पहचान 50 साल के प्रकाश तांती उर्फ रिजय तांती के रुप में की गई है. 

आरोपी कजरा थाना इलाके के एक गांव में दुकान चलाता था. अंतिम बार दो दिन पहले दो अलग-अलग जगहों पर दो बच्चियों के साथ दुष्कर्म किया. पीड़ित बच्ची की उम्र महज पांच और सात साल है. आरोपी दुकानदार का राज तब सामने आया जब उसकी शिकार दो बच्चियों की तबीयत बिगड़ी. जिसके बाद बच्चियों ने परिजनों को पूरी बात बताई. 

 सोमवार की शाम इस बात की जानकारी होने के बाद परिजन उग्र हो गए और पुलिस को इसकी शिकायत की. जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रकाश तांती को हिरासत में ले लिया है. बताया जा रहा है कि प्रकाश ने 10 दिन में 5 से 6 बच्चियों के सात रेप किया है. लेकिन बच्ची के परिवार वालों ने लोक लाज के चलते कहीं इसकी शिकायत नहीं की और उल्टे अपनी बच्चियों को गांव से बाहर रिश्तेदारों के घर भेज दिया.  जब प्रकाश तांती गिरफ्तार हो गया है तो अब दूसरे बच्चियों के परिजन भी सामने आने लगे हैं.