ब्रेकिंग
भरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरी

लड़की से मोबाइल नंबर मांगना मनचलों को पड़ गया महंगा, पुलिस की डंडे से ही कर दी पिटाई

DESK: लड़कियों से छेड़खानी का मामलाआए दिन सामने आता है मनचलों द्वारा छेड़खानी किए जाने पर कोई इसका विरोध करती है तो कोई चुपचाप इसे बर्दाश्त करती हैं लेकिन जब पानी सिर से ऊपर

लड़की से मोबाइल नंबर मांगना मनचलों को पड़ गया महंगा, पुलिस की डंडे से ही कर दी पिटाई
Santosh Singh
3 मिनट

DESK:  लड़कियों से छेड़खानी का मामलाआए दिन सामने आता है मनचलों द्वारा छेड़खानी किए जाने पर कोई इसका विरोध करती है तो कोई चुपचाप इसे बर्दाश्त करती हैं लेकिन जब पानी सिर से ऊपर चढ़ जाता है तब इसे बर्दाश्त करना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें एक छात्रा से छेड़खानी करना मनचलों को भारी पड़ गया।छेड़खानी करने पर लड़की ने मनचलों की जमकर धुनाई कर दी। मनचलों की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल है। मनचलों ने छात्रा से छेड़खानी की,अश्लील टिप्पणी की और जबरन मोबाइल नंबर मांगने की कोशिश की फिर क्या था लड़की ने उसे ऐसा सबक सिखाया जिसे देखकर लोग भी हैरान रह गये। छात्रा ने पुलिस के डंडे से मनचलों को इस कदर पीटा की शायद ही वे ऐसा दोबारा करने की सोचे। लड़की ने पिटाई के बाद मनचलों को पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। 

लड़की से मोबाइल नंबर मांगना मनचलों को पड़ गया महंगा, पुलिस की डंडे से ही कर दी पिटाई

बताया जाता है कि छात्रा कॉलेज जा रही थी तभी दो मनचलों ने छेड़खानी शुरू कर दी। पहले तो छात्रा ने उनकी हरकत को अनदेखा किया लेकिन जब मनचले नहीं माने और उसका मोबाइल नंबर मांगने लगे तब लड़की को गुस्सा आ गया और उसने मनचले को सबक सिखाने की ठान ली। छात्रा ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी। मनचलों ने छात्रा के साथ अश्लील कमेंट भी किया। इसकी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले को समझ ही रही थी कि तभी छात्रा ने पुलिस के डंडे से दोनों मनचलों की इस कदर पिटाई कर दी जिसे देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गये। कई लोगों ने तो छात्रा के इस कदम की जमकर सराहना की। मनचलों को सबक सिखाने और उसकी पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल है। 

लड़की से मोबाइल नंबर मांगना मनचलों को पड़ गया महंगा, पुलिस की डंडे से ही कर दी पिटाई


मनचलों की पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया जिसे लेकर पुलिस थाने पहुंची। छात्रा की शिकायत पर मनचले के खिलाफ कार्रवाई शुरू की  गयी। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों को हिरासत में लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के थाना सदर बाजार की है जहां एक छात्रा ने मनचलों को सबक सिखाने का काम किया। छात्रा थाना सदर बाजार क्षेत्र के रजबन इलाके की रहने वाली है। मनचलों की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में सभी इस घटना की चर्चा कर रहे है और छात्रा की तारीफ करते नहीं थक रहे है। 

 लड़की से मोबाइल नंबर मांगना मनचलों को पड़ गया महंगा, पुलिस की डंडे से ही कर दी पिटाई