ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

क्या PK से चलेगी पंजाब की सरकार? CM अमरिंदर सिंह के फैसले का जबरदस्त विरोध, AAP ने कहा- पीके ने ही कराया था झूठा वादा

DESK: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने एक बार फिर कैप्टन अमरिंदर सिंह का हाथ थाम लिया है। <a data-tn="tn" href="https://navbharattimes.indiatimes.com/topics/%E0%A4

क्या PK से चलेगी पंजाब की सरकार? CM अमरिंदर सिंह के फैसले का जबरदस्त विरोध, AAP ने कहा- पीके ने ही कराया था झूठा वादा
Santosh Singh
3 मिनट


DESK: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने एक बार फिर कैप्टन अमरिंदर सिंह का हाथ थाम लिया है। 2017 में कांग्रेस पार्टी को पंजाब चुनाव में जीत दिलाने वाले प्रशांत किशोर एक बार फिर कैप्टन अमरिंदर सिंह के चुनावी अभियान के लिए काम करने वाले हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उन्हें अपना प्रधान सलाहकार नियुक्त किया है लेकिन सैलरी के रूप में उन्हें महीने का मात्र एक रूपया ही मिलेगा।  



चुनावी रणनीति बनाने वाले प्रशांत किशोर अब पंजाब के मुख्यमंत्री के लिए काम करेंगे। CM कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उन्हें अपना प्रधान सलाहकार नियुक्त किया है। इस बात की जानकारी देते हुए CM अमरिंदर सिंह ने एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा कि "यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि प्रशांत किशोर ने मेरे प्रधान सलाहकार के तौर पर ज्वाइन किया है। पंजाब के लोगों की भलाई के लिए एक साथ काम करने को तत्पर हूं!"




गौरतलब है कि 2022 में पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं जिसकी तैयारी अभी से ही शुरू हो चुकी है। खुद कैप्टन अमरिंदर सिंह रणनीति तैयार करने में जुटे हैं।  CM कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रशांत किशोर को अपना प्रधान सलाहकार नियुक्त किया है।  2017 के पंजाब विधानसभा चुनाव में भी प्रशांत किशोर कांग्रेस के लिए रणनीति बना चुके है। विधानसभा चुनाव में 117 सीटों में से 77 सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। 




पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने घोषणा करते हुए कहा कि "2022 में होने वाला विधानसभा चुनाव कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में लड़ा जाएगा" जबकि इस घोषणा के बाद आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने अमरिंदर सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि " CM साहब से खुद तो सरकार चल नहीं रही। अब क्या बिहार के आदमी को प्रधान सलाहकार बनाकर सरकार चलाएंगे? याद करो 4 साल पहले झूठे वादे इसी ने करवाए थे। अब पंजाबी बिरादरी बार-बार धोखे में नहीं आएंगे।