ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्टBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्ट

क्या फिर पलटी मारेंगे नीतीश? विधायकों के बाद अब पार्टी के सांसदों से कर रहे मुलाकात, कयासों का बाजार हुआ गर्म

PATNA: बिहार की सियासत का ऊंट कब किस करवट बैठेगा इसका अंदाजा कोई नहीं लगा सकता है। अचानक बड़ा फैसला लेने के लिए जाने जानेवाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पार्टी के विधायकों के साथ बैठक

क्या फिर पलटी मारेंगे नीतीश? विधायकों के बाद अब पार्टी के सांसदों से कर रहे मुलाकात, कयासों का बाजार हुआ गर्म
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बिहार की सियासत का ऊंट कब किस करवट बैठेगा इसका अंदाजा कोई नहीं लगा सकता है। अचानक बड़ा फैसला लेने के लिए जाने जानेवाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पार्टी के विधायकों के साथ बैठक करने के बाद अब जेडीयू सांसदों से मुलाकात कर रहे हैं। सीएम आवास में जेडीयू सांसदों के बारी बारी से पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। पार्टी नेताओ के साथ नीतीश की मुलाकात को लेकर यह कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या नीतीश फिर से पलटी मारेंगे?


दरअसल, पटना में विपक्षी दलों की बैठक संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री ने पार्टी के विधायकों और विधान पार्षदों की बैठक सीएम हाउस में बुलाई थी। बीते 30 जून को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी के विधायकों और विधान पार्षदों से वन-टू-वन मुलाकात की थी और विभिन्न मुद्दों को लेकर विधायकों से चर्चा की थी। तब यह संभावना जताई गई कि लोकसभा चुनाव और मानसून सत्र को लेकर नीतीश ने पार्टी के विधायकों और विधान पार्षदों से मुलाकात की है लेकिन मुलाकात का सही कारण स्पष्ट नहीं हो सका था।


अब मुख्यमंत्री ने आज पार्टी के सांसदों को सीएम आवास बुलाया है। सुबह से ही जेडीयू सांसद मुख्यमंत्री आवास पहुंच रहे हैं और सीएम से उनकी वन-टू-वन मुलाकात हो रही है। कटिहार से जेडीयू सांसद दुलाल चंद गोस्वामी, वाल्मीकिनगर से जेडीयू सांसद सुनील कुमार, जहानाबाद से जेडीयू सांसद चंदेश्वर चंद्रवंशी समेत पार्टी के अन्य सांसद नीतीश से मुलाकात के लिए सीएम आवास पहुंचे हैं। मुलाकात का क्या कारण है फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। ऐसे में बिहार की सियासत में एक बार फिर से कयासों का दौर शुरू हो गया है।


बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कब क्या फैसला ले लें, यह किसी को पता नहीं होता है। अपने फैसलों से नीतीश कई बार लोगों को चौंका चुके हैं। हाल ही में नीतीश के बिहार के अधिकारियों को चुनाव के लिए तैयार रहने की बात कही थी। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी के विधायकों को हर परिस्थिति के लिए तैयार रहने को कहा था। अब नीतीश पार्टी के सांसदों से मुलाकात कर आगे की रणनीति बना रहे हैं। ऐसे में सभी की नजर नीतीश पर टिक गई है।

रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता