ब्रेकिंग
चारा घोटाला केस में लालू यादव को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने से किया इनकार; हाईकोर्ट को जल्द सुनवाई का निर्देशबिहार में चल रहा कौन सा खेल? लोगों के बैंक खातों में लगातार आ रहे करोड़ों रुपये, साजिश है या तकनीकी फॉल्टबंटी यादव हत्याकांड में एक्शन: लापरवाही बरतने वाले तीन दारोगा समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, तीन दिन में मांगा गया स्पष्टीकरणसीएम सम्राट चौधरी आज से लगाएंगे सहयोग शिविर, मुख्यमंत्री सचिवालय में सुनेंगे जनता की शिकायतें; समस्या का होगा ऑन द स्पॉट समाधानभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस की जांच हुई तेज, न्यायिक आयोग के सामने आज और कल सात और गवाहों की गवाही होगी दर्जचारा घोटाला केस में लालू यादव को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने से किया इनकार; हाईकोर्ट को जल्द सुनवाई का निर्देशबिहार में चल रहा कौन सा खेल? लोगों के बैंक खातों में लगातार आ रहे करोड़ों रुपये, साजिश है या तकनीकी फॉल्टबंटी यादव हत्याकांड में एक्शन: लापरवाही बरतने वाले तीन दारोगा समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, तीन दिन में मांगा गया स्पष्टीकरणसीएम सम्राट चौधरी आज से लगाएंगे सहयोग शिविर, मुख्यमंत्री सचिवालय में सुनेंगे जनता की शिकायतें; समस्या का होगा ऑन द स्पॉट समाधानभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस की जांच हुई तेज, न्यायिक आयोग के सामने आज और कल सात और गवाहों की गवाही होगी दर्ज

कुढ़नी विस उपचुनाव: BJP उम्मीदवार के लिए प्रचार करेगी RLJP, चुनाव अभियान समिति का हुआ गठन

PATNA: बिहार की कुढ़नी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। कुढ़नी उपचुनाव

कुढ़नी विस उपचुनाव: BJP उम्मीदवार के लिए प्रचार करेगी RLJP, चुनाव अभियान समिति का हुआ गठन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार की कुढ़नी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। कुढ़नी उपचुनाव में RLJP बीजेपी उम्मीदवार केदार गुप्ता के समर्थन में प्रचार करेगी। इसके लिए पार्टी ने चुनाव अभियान समिति का गठन किया है। वोटर्स को बीजेपी के पक्ष में गोलबंद करने के लिए पार्टी के सुप्रीमो पशुपति कुमार पारस ने इस चुनाव अभियान समिति का गठन किया। 


राष्ट्रीय लोजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने गुरुवार को अभियान समिति के सदस्यों की सूची जारी की। उन्होंने बताया कि पशुपति कुमार पारस ने वैशाली सांसद और रालोजपा केन्द्रीय संसदीय बोर्ड की अध्यक्ष वीणा देवी के नेतृत्व में पार्टी के 51 नेताओं को कुढ़नी विधानसभा के सभी पंचायतों में प्रचार अभियान चलाने के लिए पंचायतवार जिम्मेवारी सौंपी है। चुनाव अभियान समिति में मुख्य रूप से MLC भूषण राय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पूर्व विधायक अनिल चौधरी, केशव सिंह प्रधान महासचिव, अम्बिका प्रसाद बिनू प्रदेश अध्यक्ष दलित सेना, घनश्याम कुमार दाहा, प्रधान महासचिव दलित सेना, स्मिता शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ शामिल हैं।


इसके साथ ही विजय कुमार सिंह महासचिव, रंजीत कुमार प्रदेश अध्यक्ष अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ, पारसनाथ गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष व्यवासयिक प्रकोष्ठ, आकाश यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष, छात्र रालोजपा, अजय कुमार सिंह महासचिव, अवधेश पासवान, शिवनाथ पासवान, मिथिलेश निषाद, सुरेश सहनी, रामयश कुशवाहा, मृत्युंजय कुशवहा, उपेन्द्र यादव, चंदन गांधी, विकास पासवान, नंद किशोर केसरी, विनय चैधरी सहित 51 नेताओं को कुढ़नी विधानसभा में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन तक चुनावी अभियान चलाने के लिए पशुपति पारस ने अभियान समिति में जगह दी है।

टैग्स