1st Bihar Published by: Saif Ali Updated May 07, 2020, 8:09:08 AM
- फ़ोटो
MUNGER : बड़ी खबर मुंगेर से है, जहां STF को बड़ी सफलता है. STF ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात नक्सली विश्वनाथ मुर्मू को अरेस्ट कर लिया है. जिसके बाद से मुंगेर पुलिस समेत आसपास के जिले की पुलिस ने राहत की सांस ली है.
कुख्यात नक्सली विश्वनाथ मुर्मू को मुंगेर के हवेली खड़गपुर थाना इलाके के मधुवन से गिरफ्तार किया गया. जिसके बाद एसपी लिपि सिंह ने खुद मोनिटर करते हुए गिरफ्तार नक्सली से घंटों पूछताछ की.
बताया जा रहा है कि एसपी लिपि सिंह को गुप्त सूचना मिली की कुख्यात नक्सली विश्वनाथ मुर्मू मधुबन इलाके में रह रहा है. जिसके बाद STF के सहयोग से कुख्यात को गिरफ्तार कर लिया गया. विश्वनाथ मुर्मू के खिलाफ मुंगेर और लखीसराय में कई मामले दर्ज हैं.