ब्रेकिंग
सीएम सम्राट चौधरी आज से लगाएंगे सहयोग शिविर, मुख्यमंत्री सचिवालय में सुनेंगे जनता की शिकायतें; समस्या का होगा ऑन द स्पॉट समाधानभारत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस की जांच हुई तेज, न्यायिक आयोग के सामने आज और कल सात और गवाहों की गवाही होगी दर्जबांकीपुर उपचुनाव: पटना में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन, पार्टी नेताओं के साथ आज करेंगे अहम बैठक; चुनावी रणनीति होगी तयपटना में सेक्स रैकेट पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 50 से अधिक पार्लरों पर छापेमारी; बंटी हत्याकांड के बाद एक्शनबिहार के 12 जिलों में आज भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट, कई शहरों में वज्रपात की चेतावनीसीएम सम्राट चौधरी आज से लगाएंगे सहयोग शिविर, मुख्यमंत्री सचिवालय में सुनेंगे जनता की शिकायतें; समस्या का होगा ऑन द स्पॉट समाधानभारत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस की जांच हुई तेज, न्यायिक आयोग के सामने आज और कल सात और गवाहों की गवाही होगी दर्जबांकीपुर उपचुनाव: पटना में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन, पार्टी नेताओं के साथ आज करेंगे अहम बैठक; चुनावी रणनीति होगी तयपटना में सेक्स रैकेट पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 50 से अधिक पार्लरों पर छापेमारी; बंटी हत्याकांड के बाद एक्शनबिहार के 12 जिलों में आज भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट, कई शहरों में वज्रपात की चेतावनी

कुढ़नी उपचुनाव में जीत के बाद सुमो का बड़ा तंज , कहा - नहीं रहा नीतीश कुमार का कोई वोट बैंक ,अब दें इस्तीफा

PATNA : बिहार में कुढ़नी विधानसभा सीट पर चुनाव परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस सीट पर भाजपा के प्रत्याशी केदार गुप्ता ने 3645 वोटों से जीत हासिल की है। इसके बाद बिहार के

कुढ़नी उपचुनाव में जीत के बाद सुमो का बड़ा तंज , कहा - नहीं रहा नीतीश  कुमार का कोई वोट बैंक ,अब दें इस्तीफा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA  : बिहार में कुढ़नी विधानसभा सीट पर चुनाव परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस सीट पर भाजपा के प्रत्याशी केदार गुप्ता ने  3645 वोटों से जीत हासिल की है। इसके बाद बिहार के राजनीतिक गलियारों में सबसे अधिक चर्चा जिस बात की हो रही है वह यह है कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार के जनाधार का आखिर क्या हुआ। उनकी पार्टी के तरफ से कुढ़नी में कैंप किये जाने के बाद भी जीत क्यों नहीं हासिल हो पाई।  इसी कड़ी में बिहार भाजपा के नेता सुशील कुमार मोदी ने सीएम से जोरदार हमला बोला है। 


दरअसल, एक जमाने में नीतीश कुमार के काफी करीबी मित्र बोले जाने वाले बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने जदयू पर तीखा तंज करते हुए इस्तीफे कि मांग रख दी है। भाजपा नेता ने कहा है कि, कुढ़नी उपचुनाव में आखिरकार भाजपा ने जीत हासिल कर ली है। इससे पहले गोपालगंज में भी जीत हासिल किए। इस चुनाव के अंदर महागठबंधन के अपनी सारी ताकत से दिया था, लेकिन इसके बाबजूद वो जीत हासिल नहीं कर सके। 


सुशील कुमार मोदी ने कहा कि, कुढ़नी में महागठबंधन के तरफ से लालू जी के बीमारी का भी दुरुपयोग किया गया। इनका नाम लेकर इमोशन कार्ड खेला गया। मुख्यमंत्री ने भी खुद यहां चुनावी सभा की। यह चुनाव जदयू के लिए सबसे बड़ा चुनाव था। यहां जीत हासिल करने के लिए पैसों को उपयोग किया गया। लेकिन, इसके बाबजूद यहां की जनता ने उनका भरोसा नहीं किया।


इसके आगे मोदी ने कहा कि, कुढ़नी उपचुनाव परिणाम के बाद अब सीएम को अब इस्तीफा दे देना चाहिए। जिस तरह उन्होंने खुद से 2014 लोकसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद इस्तीफा दिया था। इसके अलावा उनको अब यह समझना चाहिए कि उनका वोट बैंक नहीं रहा। 


वहीं, उन्होंने मुकेश सहनी को जदयू के तरफ से चुनाव लड़ने वाली पार्टी बताया है । उन्होंने कहा कि इनको जदयू के तरफ से भाजपा का वोट काटने के लिए खड़ा किया गया था। इसलिए अब आपको इस्तीफा दे देना चहिए। वहीं, इस जीत पर बिहार विधान परिषद् के नेता विपक्षी दल सम्राट चौधरी ने कहा कि, नीतीश कुमार के शराब माफिया खत्म हो गए। उन्होंने पिछले दो उपचुनाव में शराब माफियों को टिकट दिया, पैसों वालों को टिकट दिया। लेकिन, इसके बाबजूद कुढ़नी की जनता और भाजपा के प्रत्याशी ने उनको उनकी हकीकत बता दी है। इसके आलावा उन्होंने कहा कि, जब नीतीश कुमार कुर्सी छोड़ देंगे तो मैं पगड़ी खोल दूंगा।