Bihar Politics: युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह का लालू यादव पर बड़ा हमला, राहुल गांधी के समर्थन को बताया बिहार का अपमान Bihar Politics: युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह का लालू यादव पर बड़ा हमला, राहुल गांधी के समर्थन को बताया बिहार का अपमान Bihar News: बिहार में मां और दो बेटियों की दर्दनाक मौत, तालाब में डूबने से गई तीनों की जान Bihar News: बिहार में मां और दो बेटियों की दर्दनाक मौत, तालाब में डूबने से गई तीनों की जान Bihar Politics: ‘देश में वोट की चोरी कर बनाई जा रही सरकार’ सासाराम की जनसभा में बोले मुकेश सहनी Bihar Politics: ‘देश में वोट की चोरी कर बनाई जा रही सरकार’ सासाराम की जनसभा में बोले मुकेश सहनी Bihar Politics: ‘जन सुराज के डर से राहुल गांधी को करनी पड़ रही यात्रा, टेंशन में NDA’ समस्तीपुर में बोले प्रशांत किशोर Bihar Politics: ‘जन सुराज के डर से राहुल गांधी को करनी पड़ रही यात्रा, टेंशन में NDA’ समस्तीपुर में बोले प्रशांत किशोर BIHAR: 4000 जिंदा कारतूस के साथ हथियार तस्कर गिरफ्तार, बेगूसराय पुलिस एवं STF की संयुक्त कार्रवाई Patna Crime News: पटना में महिला से गैंगरेप, तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोचा; खेत में बारी-बारी से किया था गंदा काम
1st Bihar Published by: Updated Fri, 09 Dec 2022 12:58:02 PM IST
- फ़ोटो
PATNA : बिहार में पिछले 5 दिसंबर को कुढ़नी विधानसभा सीट पर चुनाव हुआ। इसके बाद बीते रात इस सीट का परिणाम भी घोषित कर दिया गया और यहां पर इस बार भाजपा ने अपना कब्ज़ा जमाया। भाजपा के केदार गुप्ता द्वारा महागठबंधन के प्रत्याशी मनोज कुशवाहा को 3हज़ार 649 वोटों से पराजित कर दिया। जिसके बाद अब इस चुनाव परिणाम को लेकर अलग - अलग राजनीतिक दलों द्वारा अपनी प्रतिक्रिया रखी जा रही है। इसी कड़ी में अब जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमों पप्पू यादव द्वारा भी इस चुनाव परिणाम में भाजपा की जीत को लेकर महागठबंधन पर जुबानी हमला किया गया।
जनाधिकार पार्टी के सुप्रीमों पप्पू यादव ने कुढ़नी उपचुनाव परिणाम पर कहा कि, आज भाजपा के नेता सुशील कुमार मोदी द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री से इस्तीफा मांगा जा रहा है, जबकि सुशील कुमार मोदी को पहचान दिलवाने का काम नीतीश कुमार ने ही किया। वहीं, उन्होंने कहा कि, इस हार के बाद अब बिहार सरकार को न सिर्फ सोच में बदलाव लाने की जरूरत है, बल्कि काम करने के तरीके में भी बदलाव लाने की जरूरत है। जदयू के नेताओं को प्रैक्टिकल होने की जरूरत है।
पप्पू यादव ने कहा कि, कुढ़नी में महागठबंधन चुनाव नहीं हारा है,यदि कोई यह सोच रहे हैं कि कुढ़नी में महागठबंधन की हार हुई है टी वह गलत है। इस सीट पर सिर्फ और सिर्फ मनोज कुशवाहा की हार हुई है। एक साल पहले जब वहां पर युवा जदयू का सेमिनार हो रहा था तो मनोज कुशवाहा वहां पर नीतीश कुमार का प्रचार - प्रसार को लेकर लगाए गए पोस्टर बैनर को हटवाया दिया था। मनोज कुशवाहा हमेशा से ही अहंकार में चूर रहते हैं, जब मंत्री बने थे, तब भी इनको काफी अहंकार होता था। इन्होंने हर एक जाति का अपमान किया था। इसी कारण इनकी हार हुई है।
इसके आलावा उन्होंने सबसे बड़ी बात यह कहा कि, यदि बिहार के यादव समुदाय को यदि अपना विकास चाहिए तो उनको सबसे पहले दारू का सेवन करना बंद करना होगा। इसके साथ ही अतपिछडों के पैर में जाकर गिरना होगा,तभी उनकी सरकार बन सकती है और उनका विकास हो सकता है। इसके साथ ही यदि महागठबंधन को चुनाव जितना है तो सबसे पहले उनको जनता के सेवक को अपना कैंडिडेट बनाना होगा।