ब्रेकिंग
हार्डवेयर कारोबारी को गोली मारने के बाद लीची बागान में छिपकर बैठा आरोपी, ड्रोन से तलाश जारीपटना में स्कॉर्पियो चालक की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने किया सड़क जाम हंगामा, यातायात बाधित बिहार के सरकारी अस्पतालों की खुली पोल: हाजिरी बनाकर स्वास्थ्यकर्मी गायब, दर्द से तड़पती रही गर्भवती, एक बेंच पर दो मरीजपिता के सामने हार्डवेयर व्यवसायी को दुकान में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर, स्थानीय शराब तस्कर ने घटना को दिया अंजाम बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार से ज्यादा पढ़ी-लिखी और संपत्ति में आगे हैं RJD की रेखा गुप्ताहार्डवेयर कारोबारी को गोली मारने के बाद लीची बागान में छिपकर बैठा आरोपी, ड्रोन से तलाश जारीपटना में स्कॉर्पियो चालक की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने किया सड़क जाम हंगामा, यातायात बाधित बिहार के सरकारी अस्पतालों की खुली पोल: हाजिरी बनाकर स्वास्थ्यकर्मी गायब, दर्द से तड़पती रही गर्भवती, एक बेंच पर दो मरीजपिता के सामने हार्डवेयर व्यवसायी को दुकान में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर, स्थानीय शराब तस्कर ने घटना को दिया अंजाम बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार से ज्यादा पढ़ी-लिखी और संपत्ति में आगे हैं RJD की रेखा गुप्ता

आचार्य किशोर कुणाल के निधन पर शोक, शाहनवाज हुसैन ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

Bihar News:आचार्य किशोर कुणाल का निधन बिहार और पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है। आचार्य किशोर कुणाल के रुप में मानवता और समाज की पू

आचार्य किशोर कुणाल के निधन पर शोक, शाहनवाज हुसैन ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News:आचार्य किशोर कुणाल का निधन बिहार और पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है। आचार्य किशोर कुणाल के रुप में मानवता और समाज की पूरी ईमानदारी और निष्ठा से सेवा करने वाला एक सच्चा बेटा दुनिया छोड़कर गया। महावीर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष रहे, पूर्व आईपीएस अधिकारी किशोर कुणाल ने आजीवन निस्वार्थ भाव से बिहार और देश की सेवा की। धार्मिक, सामाजिक, शैक्षणिक कार्यों में उन्होंने जो मिसाल कायम की है, वो अतुलनीय और अविस्मरणीय है। ये कहना है भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन का। 

सैयद शाहनवाज हुसैन ने रविवार को पटना में आचार्य किशोर कुणाल के आवास पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और आचार्य किशोर कुणाल को श्रद्धांजलि दी। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि अद्वितीय व्यक्तित्व वाले आचार्य किशोर कुणाल बिहार के युवाओं के रोल मॉडल थे। एक आईपीएस अधिकारी के रुप में,  महावीर मंदिर न्यास समिति के सचिव, बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष और राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य के रुप में या फिर महावीर कैंसर अस्पताल व महावीर वात्सल्य अस्पताल जैसे सामाजिक संस्थाओं के संस्थापक के रुप में...सभी पदों पर रहते हुए उन्होंने अपनी कार्यशैली से हर किसी को मुरीद बनाया। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि आचार्य किशोर कुणाल ने अपना जीवन पूरी संतुष्टि से जीया और हर बिहार वासी को एक सबक देकर गए हैं कि एक जीवन में ही कितना कुछ किया जा सकता है।

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि आचार्य किशोर कुणाल की कमी सभी बिहार वासियों को हमेशा खलेगी। उनकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकेगा। निर्धन, गरीब, बीमारों की सेवा के लिए उन्होंने जो कार्य किए हैं, उसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।