ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव के दिन सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में किसका दामन साफ, कौन है करोड़पति? आधे उम्मीदवारों पर केस, एक के पास 72 करोड़ की संपत्ति✦नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस; बॉलीवुड में शोक की लहर✦Bihar News: सम्राट ने पूछा- आखिर अनंत और नीरज के बीच क्या विवाद है? NDA की बैठक में मोकामा वाले मुद्दे पर मंथन✦Bihar News: बिहार में 1200 अमीनों ने किया काम बंद, जमीन मापी से जमाबंदी तक पर असर; 9 अक्टूबर को पटना में बड़ा धरना✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव के दिन सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में किसका दामन साफ, कौन है करोड़पति? आधे उम्मीदवारों पर केस, एक के पास 72 करोड़ की संपत्ति✦नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस; बॉलीवुड में शोक की लहर✦Bihar News: सम्राट ने पूछा- आखिर अनंत और नीरज के बीच क्या विवाद है? NDA की बैठक में मोकामा वाले मुद्दे पर मंथन✦Bihar News: बिहार में 1200 अमीनों ने किया काम बंद, जमीन मापी से जमाबंदी तक पर असर; 9 अक्टूबर को पटना में बड़ा धरना

यूपी में मुकेश सहनी की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले होटल सील, देव ज्योति ने बताया लोकतंत्र पर हमला

Mukesh Sahani: कुशीनगर में वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी की प्रस्तावित प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले होटल शिवायम पैलेस को पुलिस द्वारा सील किए जाने पर पार्टी ने कड़ा विरोध जताया। राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया।

Mukesh Sahani
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Mukesh Sahani: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के राष्ट्रीय प्रमुख प्रवक्ता देव ज्योति ने कुशीनगर में पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मंत्री मुकेश सहनी की प्रस्तावित प्रेस वार्ता से पहले होटल शिवायम पैलेस को पुलिस द्वारा सील किए जाने की कड़ी निंदा की है।



उन्होंने कहा कि आज अपराह्न तीन बजे होटल शिवायम पैलेस में मुकेश सहनी मीडिया को संबोधित करने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने होटल को सील कर दिया। यह कार्रवाई पूरी तरह अलोकतांत्रिक, दुर्भावनापूर्ण और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है।



देव ज्योति ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में लोकतांत्रिक अधिकारों का लगातार हनन किया जा रहा है। विपक्ष की आवाज़ को दबाने के लिए प्रशासनिक मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि एक राजनीतिक दल को शांतिपूर्ण ढंग से प्रेस वार्ता करने की भी अनुमति नहीं दी जाती, तो यह लोकतंत्र के लिए बेहद चिंताजनक संकेत है।



उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज नहीं, बल्कि हिटलरशाही जैसी कार्यशैली देखने को मिल रही है। वीआईपी इस कार्रवाई का पुरजोर विरोध करती है और सरकार से मांग करती है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। लोकतांत्रिक व्यवस्था में राजनीतिक दलों और नेताओं की आवाज़ को इस प्रकार दबाने का हर प्रयास जनता के अधिकारों का भी अपमान है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता