ब्रेकिंग
पति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहींपति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं

ED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़

TMC Bank Accounts Freeze: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के तीन बैंक खातों में जमा 440.42 करोड़ रुपये के लेन-देन पर रोक लगा दी है। एजेंसी वित्तीय लेन-देन और संबंधित कंपनियों की जांच कर रही है।

TMC Bank Accounts Freeze
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

TMC Bank Accounts Freeze: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पार्टी के तीन बैंक खातों में जमा करीब 440.42 करोड़ रुपये के लेन-देन पर रोक लगा दी है। यह कार्रवाई कथित मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में की गई है। इस मामले में टीएमसी की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।


अधिकारियों के अनुसार, धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) की धारा 17(1A) के तहत यह आदेश जारी किया गया है। ईडी ने मंगलवार को कोलकाता में पांच स्थानों पर छापेमारी की थी, जिनमें केयरवेल ग्रुप ऑफ कंपनीज के परिसर भी शामिल थे। यह समूह केयरवेल एविएशन के नाम से निजी विमान किराये पर उपलब्ध कराने वाली कंपनी का संचालन करता है।


ईडी की शुरुआती जांच में दावा किया गया है कि अप्रैल 2023 से जून 2026 के बीच टीएमसी के बैंक खातों से करीब 160 करोड़ रुपये केयरवेल एविएशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और उससे जुड़ी एक अन्य कंपनी को ट्रांसफर किए गए।


जांच एजेंसी के अनुसार, आरोप है कि संबंधित कंपनी ने वर्ष 2023 से 2026 के बीच 82.96 करोड़ रुपये एक नवगठित कंपनी को भी भेजे। जांच में यह भी सामने आया कि इन लेन-देन से जुड़ी राशि में से करीब 112 करोड़ रुपये का इस्तेमाल एक Embraer Legacy 600 बिजनेस जेट और एक AgustaWestland 109SP हेलीकॉप्टर खरीदने में किया गया। ईडी का आरोप है कि इन विमानन परिसंपत्तियों को बाद में टीएमसी को किराये पर उपलब्ध कराया गया।


अधिकारियों के मुताबिक, जांच के दायरे में टीएमसी के कम से कम 18 बैंक खाते हैं। इसके अलावा केयरवेल ट्रैवल्स, विंडबोर्न एविएशन और अनीता टूर्स से जुड़े वित्तीय लेन-देन की भी जांच की जा रही है। बताया गया है कि यह जांच जून में दर्ज एक शिकायत के आधार पर शुरू हुई थी। 


शिकायत में आरोप लगाया गया था कि एक बड़े साइबर फ्रॉड से जुड़ी रकम टीएमसी के कुछ बैंक खातों में ट्रांसफर की गई थी। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। बाद में ईडी ने PMLA के तहत जांच शुरू की और संबंधित बैंक खातों से डेबिट ट्रांजैक्शन पर रोक लगा दी। फिलहाल मामले की जांच जारी है और एजेंसी वित्तीय लेन-देन से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता