ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

युवती की हत्या कर शव को 35 किमी दूर जलाया, पति को छोड़ रहती थी प्रेमी के साथ

RANCHI: लापता युवती की हत्या के बाद शव को जलाने के मामले में खुलासा हुआ है. युवती के शव की पहचान कर ली गई हैं. पुलिस के अनुसार युवती की रांची में हत्या हुई थी. हत्या के बाद उसके शव

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: लापता युवती की हत्या के बाद शव को जलाने के मामले में खुलासा हुआ है. युवती के शव की पहचान कर ली गई हैं. पुलिस के अनुसार युवती की रांची में हत्या हुई थी. हत्या के बाद उसके शव को 35 किमी दूर खूंटी में जलाया गया था. युवती पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रह रही थी.

खूंटी में मिला था शव

विनीता तिर्की उर्फ अंजली कई दिनों से लापता थी. उसका शव खूंटी थाना क्षेत्र के कालामाटी के तिरिल टोली के पास से खेत में जला हुआ पुलिस ने बरामद किया. जब फोटो वायरल हुआ तो युवती की पहचान हुई. वह सिमडेगा जिले की रहने वाली थी. वह कई सालों से रांची के महावीर नगर में प्रेमी मुंसिफ खान के साथ रहती थी.

प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

वीनिता के बारे में बताया जा रहा है कि वह रांची से बुधवार को गायब थी और गुरुवार को उसका शव आधा जला हुआ मिला. फोटो वायरल होने के बाद युवती के साथ में रहने वाला मुंसिफ खान खूंटी पहुंचा और शव की पहचान की. मुंसिफ से पुलिस पूछताछ कर रही हैं. बताया जा रहा है कि पुलिस शव मिलने के बाद रेप के बाद हत्या की आशंका जता रही थी. लेकिन जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो उसमें रेप की पुष्टि नहीं हुई है. फिलहाल पुलिस जांच कर रही है कि आखिर क्यों वीनिता की हत्या हुई है और हत्या करने वाला कौन हैं. बता दें कि हैदराबाद गैंगरेप के बाद हत्या के बाद शव जलाने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं.

टैग्स