ब्रेकिंग
भरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरी

खेत में रंगरेलियां मना रहे थे प्रेमी-प्रेमिका, ग्रामीणों ने जबरदस्ती करा दी शादी

GAYA : बिहार के गया जिले में प्रेमी युगल को खेत में प्यार फरमाना तब महंगा पड़ गया जब ग्रामीणों ने उन्हें रंगेहाथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया. मामला यहीं खत्म नहीं हुआ. ग्रामीणों न

खेत में रंगरेलियां मना रहे थे प्रेमी-प्रेमिका, ग्रामीणों ने जबरदस्ती करा दी शादी
First Bihar
2 मिनट

GAYA : बिहार के गया जिले में प्रेमी युगल को खेत में प्यार फरमाना तब महंगा पड़ गया जब ग्रामीणों ने उन्हें रंगेहाथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया. मामला यहीं खत्म नहीं हुआ. ग्रामीणों ने दोनों नाबालिग प्रेमी युगल की खेत में ही शादी करा दी और अब शादी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. मामला गया के कोच थाना क्षेत्र के उत्तरेन पंचायत के पाली टोला मुरार बीघा का है. 


दरअसल, बधार में एक प्रेमी युगल को आपत्तिजनक स्थिति में ग्रामीणों ने पकड़ लिया. प्रेमी युगल को खेत में आपत्तिजनक स्थिति में देख ग्रामीणों ने शोर मचाया. इसके बाद ग्रामीण वहां पर इकट्ठा हो गए. वहीं, ग्रामीणों द्वारा खेत में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने के बाद प्रेमी युगल डर गए. इसके बाद ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि दोनों युगल की शादी करा दी जाए और फिर खेत में ही उनकी शादी करा दी गई. ग्रामीणों ने खेत में ही माला और सिंदूर देकर युवक-युवती का विवाह करा दिया. 


मामले की जानकारी जब पुलिस को मिली तब तक ग्रामीणों ने प्रेमी युगल की शादी कराकर घर भेज दिया था. पुलिस को घटनास्थल पर पहुंचने पर कुछ नहीं मिला. अब इस मामले की पूरे इलाके में काफी चर्चा हो रही है. बता दें कि पहले भी बिहार सहित अन्य राज्यों से इस तरह के कई मामले सामने आते रहे हैं. वहीं इस मामले पर गया एसएसपी आदित्य कुमार ने बताया कि इस घटना का वीडियो उन्हें मिला है. वीडियो में मौजूद प्रेमी युगल नाबालिग है. जिससे यह मामला बाल विवाह का बन गया है. जानकारी के बाद टिकारी डीएसपी को वीडियो के आधार पर सभी लोगों की पहचान कर सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज किये जाने का निर्देश दिया गया है.