ब्रेकिंग
भरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरी

पटना में मिली युवक की डेड बॉडी, जांच में जुटी पुलिस

PATNA : राजधानी पटना में लगातार आपराधिक घटनाएं बढती ही जा रही हैं. ताजा मामला अगमकुआं थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी के पास का है जहां खेत में अज्ञात युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसन

पटना में मिली युवक की डेड बॉडी, जांच में जुटी पुलिस
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में लगातार आपराधिक घटनाएं बढती ही जा रही हैं. ताजा मामला अगमकुआं थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी के पास का है जहां खेत में अज्ञात युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी मच गई है. शव मिलने की खबर से इलाके में दहशत का माहौल है साथ ही घटनास्थल पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई है. 


शव किसी 15-16 साल के लड़के का लग रहा है. शव को देखकर ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी ने उसकी गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी है. फिलहाल शव की पहचान नहीं की जा सकी है. इधर मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है. 


मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच भेज दिया गया है. शव की पहचान के लिए पुलिस प्रयासरत है. स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. इधर शव मिलने से लोगों में भय का माहौल देखने को मिल रहा है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता