ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

खाली प्लॉट में मिली लेडी डॉक्टर की लाश, मंगलवार से थी लापता

DESK : मंगलवार से लापता लेडी डॉक्टर का शव बुधवार को आगरा शहर के दूर डौकी थाना इलाके के बमरौली कटारा में एक खाली प्लॉट में मिली. शव देखने से यह प्रतीत होता है कि महिला की बेरहमी से हत्या की गई है.</

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : मंगलवार से लापता लेडी डॉक्टर का शव बुधवार को आगरा शहर के दूर डौकी थाना इलाके के बमरौली कटारा में एक खाली प्लॉट में मिली. शव देखने से यह प्रतीत होता है कि महिला की बेरहमी से हत्या की गई है.

मृतका की पहचान सएन मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस पास आउट डॉक्टर योगिता गौतम है. योगिता दिल्ली की रहने वाली है और उसके पिता और भाई भी डॉक्टर हैं. मंगलवार से योगिता गायब थी और उसका फोन भी स्विच ऑफ था. जिसके बाद उन्होंने पुलिस में मामला दर्ज कराया. उन्होंने पुलिस को बताया कि उरई जालौन मेडिकल कॉलेज का मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर विवेक तिवारी उनकी बेटी डॉक्टर योगिता गौतम को लगातार परेशान कर रहा था.

विवेक योगिता को को जान से मारने की धमकी दे रहा था. इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने पर पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं. पुलिस ने विवेक तिवारी को हिरासत में ले लिया है. वहीं योगिता के सिर और गले पर चोट के निशान हैं. वहीं मरने से पहले योगिता हत्यारे से लड़ी भी थी. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.