ब्रेकिंग
सिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारपटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, पांच दिनों के सेशन का शेड्यूल जारी; जानें..बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारपटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, पांच दिनों के सेशन का शेड्यूल जारी; जानें..बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्प

खगड़िया में मर्डर, जमीन विवाद में एक व्यक्ति को मारी गोली

KHAGARIA : जिले में अपराधियों ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी है. बदमाशों ने जमीन विवाद के एक मामले में बुजुर्ग महिला को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है. घटना के बाद गां

खगड़िया में मर्डर, जमीन विवाद में एक व्यक्ति को मारी गोली
First Bihar
2 मिनट

KHAGARIA :  जिले में अपराधियों ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी है. बदमाशों ने जमीन विवाद के एक मामले में बुजुर्ग महिला को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है. इस घटना के बाद मृतक महिला के घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात खगड़िया जिले के मुफ्फसिल थाना इलाके की है. जहां कोठिया गांव के रामटोला में बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी. मृतक महिला की पहचान रजिया देवी (65) के रूप में की गई है, जो शंकर शर्मा की पत्नी बताई जा रही है. इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि जमीन विवाद के मामले में ही इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है.


मृतका के पुत्र अन्नू शर्मा ने घटना के संबंध में पुलिस को बताया आठ साल पहले उसने गांव के मनोज यादव से जमीन खरीदी थी. गांव के सुखो यादव ने जमीन पर केस की बात कहकर उससे पांच हजार रुपए रंगदारी मांगी. रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने धमकाने की नीयत से फायरिंग भी की. इसके बाद उसकी मां की सोई अवस्था में गोली मारकर हत्या कर दी.


उधर दूसरी और खगड़िया पुलिस ने इस मामले में फौरन कार्रवाई करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल में शव पोस्टमार्टम के बाद मृतका के परिजनों को सौंप दिया गया है. घटना की जांच की जा रही है. 

टैग्स