खगड़िया में दर्दनाक हादसा, करंट की चपेट में आने से दो सगे भाईयों की मौत

1st Bihar Published by: Updated Jan 19, 2021, 3:28:25 PM

खगड़िया में दर्दनाक हादसा, करंट की चपेट में आने से दो सगे भाईयों की मौत

- फ़ोटो

KHAGADIYA : बड़ी खबर खगड़िया से है, जहां करंट की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई. जिसके बाद घर में कोहराम मच गया है. घटना चौथम थाना इलाके के नौरंगा की है. 

खबर के मुताबिक बताया जा रहा है कि सिंचाई के दौरान एक भाई करंट की चपेट में आ गया, भाई को तड़पता देख दूसरा भाई उसे बचाने आ गया, भाई को बचाने के दौरान दूसरा भाई भी करंट की चपेट में आ गया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. 

मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.