ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालखान सर और अंजना ओम कश्यप विवाद में सुलह की पहल, दिल्ली हाई कोर्ट ने मध्यस्थ नियुक्त कियासोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया आरोपी; सोना बेचकर लोहा खरीदने की कही थी बातभरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक, सामने आई यह बड़ी वजहCBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदनभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालखान सर और अंजना ओम कश्यप विवाद में सुलह की पहल, दिल्ली हाई कोर्ट ने मध्यस्थ नियुक्त कियासोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया आरोपी; सोना बेचकर लोहा खरीदने की कही थी बातभरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक, सामने आई यह बड़ी वजहCBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

केरल में बिहार की 5 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या, अंतिम संस्कार में जुटे हजारों लोग, रो पड़ा पूरा केरल

DESK: केरल में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां बिहारी मजदूर की 5 साल की बेटी के साथ नशे में धुत युवक ने पहले रेप किया फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गयी। इस घटना

केरल में बिहार की 5 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या, अंतिम संस्कार में जुटे हजारों लोग, रो पड़ा पूरा केरल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: केरल में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां बिहारी मजदूर की 5 साल की बेटी के साथ नशे में धुत युवक ने पहले रेप किया फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गयी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। इस घटना से हर कोई हैरान है और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिये जाने की मांग कर रहे हैं। बच्ची के अंतिम संस्कार में हजारों लोग शामिल हुए। इस घटना को लेकर पुलिस भी भावुक हो गयी। अंतिम संस्कार के दौरान लोगों के आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा था। बिहार की बिटिया की रेप के बाद हत्या से पूरा केरल रो पड़ा। 


बता दें कि शुक्रवार की रात को पांच साल की मासूम बच्ची की लाश बोरे में बंद दलदली इलाके में मिली थी। रेप के बाद उसकी गला दबाकर हत्या की गयी थी। मृत बच्ची के माता-पिता बिहार के रहने वाले हैं। इस घटना से आहत केरल पुलिस ने सोशल मीडिया पर सॉरी बेटी कहा। पुलिस ने बताया कि बच्ची का अपहरण करने वाले संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। सीसीटीवी के आधार पर युवक को गिरफ्तार किया गया है। नशे में धुत होकर इस युवक ने बच्ची के साथ गंदा काम किया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने अपना गुनाह स्वीकार किया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। इस घटना से लोग काफी सदमें में हैं। 

टैग्स