ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने डाला वोट, गुजरात नगर निकाय के लिए मतदान जारी

DESK : गुजरात की 6 महानगर पालिकाओं के लिए आज मतदान जारी है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज अहमदाबाद पहुंचे हैं और उन्होंने अपने परिवार के साथ जाकर नगर निकाय के लिए मतदान किया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने डाला वोट, गुजरात नगर निकाय के लिए मतदान जारी
First Bihar
3 मिनट

DESK : गुजरात की 6 महानगर पालिकाओं के लिए आज मतदान जारी है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज अहमदाबाद पहुंचे हैं और उन्होंने अपने परिवार के साथ जाकर नगर निकाय के लिए मतदान किया है. गृह मंत्री अमित शाह के साथ उनकी पत्नी और बेटे जय शाह भी वोटिंग करने पहुंचे थे. वोटिंग के बाद अमित शाह ने विक्ट्री साइन दिखाया. इसके बाद अमित शाह आज ही वापस लौट जाएंगे. दिल्ली में बीजेपी पदाधिकारियों के साथ आज होने वाली बैठक में उन्हें मौजूद रहना है.


गुजरात की 6 महानगर पालिकाओं के लिए हो रहे वोटिंग को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है. अहमदाबाद, राजकोट बड़ोदरा, सूरत, भावनगर, जामनगर के लिए आज वोटिंग हो रही है, कुल 575 वार्ड के लिए सुबह 7:00 बजे से वोटिंग का काम शुरू हुआ था जो शाम 6:00 बजे तक चलेगा, मतगणना 23 फरवरी को होगी, गुजरात में कोरोनावायरस में सबसे बड़ा चुनाव है.


नगर निकाय चुनाव में बीजेपी के 575, कांग्रेस के 566, आम आदमी पार्टी के 470 उम्मीदवार मैदान में हैं. इतना ही नहीं ओवैसी की पार्टी ने भी यहां अपने उम्मीदवार उतारे हैं. आपको बता दें कि गुजरात के मुख्यमंत्री सीएम विजय रुपाणी कोरोना संक्रमित होते हुए भी आज शाम वोटिंग के लिए जाएंगे. नियमों के मुताबिक सबसे आखिर में मतदान कर सकते हैं. विजय रूपानी PPE किट पहनकर मतदान करेंगे. नगर निगम चुनाव को मुख्यमंत्री विजय रूपानी के लिए एक परीक्षा के तौर पर भी देखा जा रहा है. इसके नतीजे से ही  पता चलेगा कि विधानसभा चुनाव के लिए गुजरात की जनता किस मिजाज की तरफ बढ़ रही है.


गुजरात नगर निकाय चुनाव की अहमियत को इस बात से समझा जा सकता है कि अरविंद केजरीवाल ने आज निगम चुनाव के पहले ट्वीट करते हुए आम आदमी पार्टी के लिए वोट से एक मौका मांगा है. वहीं असदुद्दीन ओवैसी भी अपने उम्मीदवारों की जीत के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाए बैठे हैं. 

टैग्स