ब्रेकिंग
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाई

कटिहार में मर्डर, अपराधियों ने कार सवार युवक को गोलियों से भूना

KATIHAR : बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ी हैं. राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर कटिहार जिले से सामने आ रही ह

कटिहार में मर्डर, अपराधियों ने कार सवार युवक को गोलियों से भूना
First Bihar
2 मिनट

KATIHAR : बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ी हैं. राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर कटिहार जिले से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने एक युवक को गोलियों से भून दिया है. जिससे उसकी मौत हो गई है. कटिहार पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात कटिहार जिले के कुर्सेला थाना इलाके की है, जहां एनएच-31 पर बेखौफ अपराधियों ने कार सवार एक युवक को गोलियों से भून दिया. गोली लगने के कारण घटनास्थल पर ही युवक ने दम तोड़ दिया. इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि मृतक युवक के साथ अन्य लोग भी कार में थे लेकिन वो मौके से फरार हो गए. ड्राइवर भी गाड़ी छोड़कर भाग निकला. 


इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. कटिहार के सदर डीएसपी अमरकान्त झा ने बताया कि मृतक कौन और कहां का रहने वाला है, इसकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है.


कुर्सेला थाना की टीम घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले रही है. कटिहार पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी होगी. 

टैग्स