Hindi News / news / युवक की पिटाई से भड़के लोगों ने थाने पर किया हमला, पुलिस की...

युवक की पिटाई से भड़के लोगों ने थाने पर किया हमला, पुलिस की गाड़ी में लगाई आग

1st Bihar Published by: Updated Feb 08, 2020, 8:50:18 PM

युवक की पिटाई से भड़के लोगों ने थाने पर किया हमला, पुलिस की गाड़ी में लगाई आग

- फ़ोटो

KATIHAR:  पुलिस ने युवक की पिटाई कर दी, जिससे नाराज ग्रामीणों ने थाने पर हमला कर दिया और जमकर तोड़फोड़ कर दी. यही नहीं नाराज लोगों ने पुलिस की गाड़ी में आग भी लगा दी. यह घटना आबादपुर थाने की है.

पुलिस ने किया था गिरफ्तार

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पुलिस ने किसी मामले में युवक को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने युवक की जमकर पिटाई कर दी. जिससे युवक की स्थिति खराब हो गई. इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने थाने पर हमला कर दिया. पथराव और तोड़फोड़ शुरू कर दी. 

पुलिस ने की हवाई फायरिंग

ग्रामीणों का हंगामा देख पुलिस ने हवाई फायरिंग कर मामले को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन लोग इससे और भड़के गए. स्थिति को कंट्रोल में करने के लिए कई थानों की पुलिस को वहां पर पहुंचना पड़ा. लेकिन तनाव की स्थिति बनी हुई है.