Hindi News / news / कटिहार में कारोबारी की गोली मारकर हत्या, होली के दिन भी अपराधियों का...

कटिहार में कारोबारी की गोली मारकर हत्या, होली के दिन भी अपराधियों का तांडव जारी

1st Bihar Published by: Updated Mar 10, 2020, 7:20:04 AM

कटिहार में कारोबारी की गोली मारकर हत्या, होली के दिन भी अपराधियों का तांडव जारी

- फ़ोटो

KATIHAR: इस वक्त की बड़ी खबर कटिहार से आ रही है. यहां पर अपराधियों ने किराना कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी है. इस हमले में एक शख्स घायल हो गया है. घटना मनसाही के फहलागंज की है. 

जमीन विवाद में हत्या

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि अपराधियों ने कारोबारी  विमल कुमार की हत्या जमीन  विवाद को लेकर किया है. फिलहाल घटनास्थल पर एसपी समेत कई पुलिस के अधिकारी पहुंचे हुए हैं. घटना की छानबीन में जुट गए हैं.

इस घटना के बाद से होली का खुशी परिवार में गम में बदल गया है. परजिनों का रो रोकर बुरा हाल है. घटना के पीछे बताया जा रहा है कि किसी जमीन को लेकर कारोबारी का विवाद चल रहा था. इस विवाद के कारण ही इस घटना को अंजाम दिया गया है. फिलहाल अपराधी पुलिस के पकड़ से बाहर है.