ब्रेकिंग
NDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसNDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंस

Bihar News: कश्मीर में आतंकी हमला वैशाली में मातम, फहीम नासिर की हत्या से परिजनों में मचा कोहराम

VAISHALI: रविवार 20 oct. को जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में जिन 7 लोगों की मौत हुई थी उसमें वैशाली के कटहरा थाना क्षेत्र स्थित अबाबकरपुर गांव निवासी फहीम नासिर भी शामिल था

Bihar News: कश्मीर में आतंकी हमला वैशाली में मातम, फहीम नासिर की हत्या से परिजनों में मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: रविवार 20 oct. को जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में जिन 7 लोगों की मौत हुई थी उसमें वैशाली के कटहरा थाना क्षेत्र स्थित अबाबकरपुर गांव निवासी फहीम नासिर भी शामिल था। फहीम नासिर टनल में सेफ्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत था। आतंकवादियों ने फ़हीम की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 


इस घटना की खबर मिलते ही वैशाली में रह रहे परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में शादी का माहौल था लेकिन इस घटना के बाद मातमी सन्नाटा पसर गया। 7 नवंबर को ही उनकी भतीजी का निकाह होने वाला था। इस घटना की खबर सुनकर बूढ़ी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। 


बताया जाता है कि फहीम 8 साल से कश्मीर में रह रहा था और इसी साल मार्च महीने में घर आया था। हालांकि फहीम की पत्नी और चार बच्चे रांची में रहते है जो भी रांची से वैशाली के लिए निकल चुके है। इस घर पर फहीम की मां और भाई का परिवार रहता है। फहीम का शव भी कल तक पहुंचने की उम्मीद है। 


इधर घर वालों के साथ-साथ ग्रामीणों ने भी मृतक के परिजनों को बिहार सरकार से मुआवजा देने की मांग की है। बता दें कि मृत फहीम के भाई की बेटी का निकाह 7 नवंबर को होना था जिसके लिए 5 नवंबर को वह घर आने वाला था लेकिन उससे पहले ही वह आतंकियों की गोली का शिकार हो गया।

वैशाली से मुन्ना खान की रिपोर्ट...

टैग्स