ब्रेकिंग
गोपाल मंडल का JDU पर बड़ा हमला, बेटे के कांग्रेस में शामिल होते ही जनता दल यूनाइटेड को बताया ‘बिचौलियों की पार्टी’✦बिहार में ‘मेड इन पाकिस्तान’ लिखी चादरों की बिक्री से मचा हड़कंप, दो फेरीवालों को पुलिस ने दबोचा✦मुंगेर में बड़ी देवी महारानी के दर्शन को उमड़ी भीड़, 1.5 किलोमीटर लंबी कतार✦मुंगेर में सिगरेट के 22,500 खाली डिब्बे बरामद, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी✦नवरात्रि के बीच बिहार में बड़ा हादसा: सोन नदी में डूबने से तीन बच्चों समेत चार की मौत, परिजनों में मचा कोहराम✦गोपाल मंडल का JDU पर बड़ा हमला, बेटे के कांग्रेस में शामिल होते ही जनता दल यूनाइटेड को बताया ‘बिचौलियों की पार्टी’✦बिहार में ‘मेड इन पाकिस्तान’ लिखी चादरों की बिक्री से मचा हड़कंप, दो फेरीवालों को पुलिस ने दबोचा✦मुंगेर में बड़ी देवी महारानी के दर्शन को उमड़ी भीड़, 1.5 किलोमीटर लंबी कतार✦मुंगेर में सिगरेट के 22,500 खाली डिब्बे बरामद, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी✦नवरात्रि के बीच बिहार में बड़ा हादसा: सोन नदी में डूबने से तीन बच्चों समेत चार की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

कश्मीर में 250 मीटर नीचे खाई में जा गिरी बस,30 लोगों की मौत; राहत - बचाव कार्य जारी

DESK : जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में एक बस 250 मीटर नीचे जा गिरी है। इस हादसे में कई लोगों के मरने की भी आशंका है। फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। अब तक 25 लोगों की

कश्मीर में  250 मीटर नीचे खाई में जा गिरी बस,30 लोगों की मौत; राहत - बचाव कार्य जारी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में एक बस 250 मीटर नीचे जा गिरी है। इस हादसे में कई लोगों के मरने की भी आशंका है। फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। अब तक 25 लोगों की बॉडी रिकवर कर ली गयी है। यह बस किश्तवाड़ से जम्मू जा रही थी। इसी दौरान बस का संतुलन बिगड़ गया और वह 250 मीटर नीचे एक और सड़क पर जा गिरी। यह हादसा डोडा जिले के अस्सार इलाके के त्रुंगाल में हुआ है।


वहीं, इस घटना को लेकर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि असर में हुए बस हादसे का बेहद दुख है। घायलों की जल्द रिकवरी की उम्मीद है। मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को सभी सुविधाएं मुहैया कराने का आदेश दिया है।


इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भी ट्वीट कर हादसे की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि मैंने डोडा के डिप्टी कमिश्नर हरविंदर सिंह से बात की है। घायलों को किश्तवाड़ के जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया है। कुछ और लोगों को आगे के इलाज के लिए हेलिकॉप्टर की व्यवस्था की जा रही है। सभी जरूरी मदद मौके पर भेजी जा रही है। मैं लगातार संपर्क में हूं और बचाव कार्य की पूरी निगरानी की जा रही है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया था। बस में करीब 55 लोग सवार थे। ऐसे में मृतकों का आंकड़ा भी बड़ा हो सकता है।