ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

वाह बिहार पुलिस: थाने की गाड़ी पर चढ़ कर बनाया अश्लील वीडियो, छापेमारी के दौरान हुआ वाकया

पटना के धनरुआ थाना क्षेत्र में शराब छापेमारी के दौरान पुलिस की भारी लापरवाही सामने आई। थाने की जीप पर चढ़कर नाबालिगों ने अश्लील वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और बिहार पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

वाह बिहार पुलिस: थाने की गाड़ी पर चढ़ कर बनाया अश्लील वीडियो, छापेमारी के दौरान हुआ वाकया
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar Police : लगातार सवालों के घेरे में रह रही बिहार पुलिस का हाल देखिए. बिहार पुलिस की टीम एक गांव में शराब को लेकर छापेमारी करने गई और इसी दौरान थाने की जीप पर चढ़कर युवकों ने अश्लील वीडियो बना लिया. वीडियो वायरल हो गया और पुलिस को जवाब नहीं सूझ रहा है.


पटना में ही हुआ वाकया

ये वाकया पटना जिले का ही है. जिले के धनरुआ थाना क्षेत्र के बलवापुर गांव में शनिवार रात शराब को लेकर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम खुद ही तमाशा बन गई. जिस पुलिस को कानून का डर पैदा करना था, वही पुलिस लापरवाही और गैर-जिम्मेदारी की वजह से सोशल मीडिया पर मज़ाक का विषय बन गई है.


धनरुआ थाना की पुलिस शराब की सूचना पर बलवापुर गांव में छापेमारी करने पहुंची थी. पुलिस टीम ने अपनी सरकारी गाड़ी सड़क किनारे खड़ी कर दी और चालक समेत पूरा दल गांव के भीतर कार्रवाई के लिए चला गया। यहीं पुलिस की सबसे बड़ी चूक सामने आई। बिना किसी निगरानी के खड़ी पुलिस गाड़ी पर गांव के तीन नाबालिग बच्चे चढ़ गए और अश्लील भोजपुरी गीत के साथ वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.


लेकिन यह वीडियो सामने आते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। जिस वाहन का इस्तेमाल “कानून” का राज कायम करने के लिए  होता है, उसी का इस तरह इस्तेमाल होना न सिर्फ पुलिस की साख पर सवाल है, बल्कि पूरे सिस्टम की गंभीर लापरवाही को भी उजागर करता है। हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता, लेकिन घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर तीखे सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।


तीनों नाबालिग हिरासत में

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और तीनों नाबालिग बच्चों को हिरासत में ले लिया गया है. थानाध्यक्ष ने मामले की जांच की बात कही है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या सिर्फ नाबालिगों पर कार्रवाई से पुलिस अपनी जिम्मेदारी से बच सकती है? आखिर छापेमारी के दौरान सरकारी वाहन को यूं लावारिस छोड़ने की इजाजत किसने दी? चालक का छापेमारी में क्या काम था?