ब्रेकिंग
ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार में SHO समेत 10 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, DIG के एक्शन से पुलिस महकमे में हड़कंप; DGP के निर्देश पर हुई कार्रवाईपूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार में SHO समेत 10 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, DIG के एक्शन से पुलिस महकमे में हड़कंप; DGP के निर्देश पर हुई कार्रवाईपूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंप

कारोबारी के 50 लाख लेकर फरार हुए साला-बहनोई, दिल्ली पुलिस ने मुजफ्फरपुर से किया गिरफ्तार

MUZAFFARPUR : दिल्ली के प्रीत विहार स्थित एक कंपनी के 50 लाख रुपए लेकर मुजफ्फरपुर के कुढ़नी व हथौड़ी का रहने वाला साला-बहनोई फरार हो गये. मामले की सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस न

कारोबारी के 50 लाख लेकर फरार हुए साला-बहनोई, दिल्ली पुलिस ने मुजफ्फरपुर से किया गिरफ्तार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUZAFFARPUR : दिल्ली के प्रीत विहार स्थित एक कंपनी के 50 लाख रुपए लेकर मुजफ्फरपुर के कुढ़नी व हथौड़ी का रहने वाला साला-बहनोई फरार हो गये. मामले की सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने पुलिस ने मुजफ्फरपुर पुलिस की मदद से शुक्रवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. दिल्ली और मुजफ्फरपुर पुलिस द्वारा कई जगहों पर छापा मार करीब 49 लाख से ज्यादा रुपए बरामद कर लिए जाने की बात कही जा रही है. 


बताया जाता है कि लालटुन और उसका बहनोई दिल्ली के प्रीत विहार की एक रैपर बनाने वाली कंपनी में काम करता था. कंपनी के मालिक के दोनों विश्वासपात्र थे. चार-पांच दिन पहले मालिक ने कार से दोनों को 50 लाख बैंक में जमा करने के लिए भेजा था, लेकिन दोनों रुपए लेकर बिहार भाग गए. मामले की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस दोनों के मोबाइल लोकेशन के आधार पर मुजफ्फरपुर पहुंची. जिसके बाद हथौड़ी थाना क्षेत्र के कफेन चौधरी पंचायत निवासी लालटुन सहनी के घर पर छापेमारी की गई. 


पुलिस ने बताया कि अंधेरे का फायदा उठा कर एक सह आरोपी लालटुन सहनी फरार हो गया. इसके बाद पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लिया. वहीं, हथौड़ी से पकड़े गए व्यक्ति की निशानदेही पर कुढ़नी थाना के एक गांव में छापेमारी कर दूसरे को दबोचा गया. यहां से करीब 9 लाख की राशि पकड़े जाने की चर्चा है. आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद ने कुढ़नी थाने पर पहुंचकर दोनों से जरूरी पूछताछ की.

टैग्स