कर्मभूमि एक्सप्रेस से टकरायी ट्रैक्टर, दुर्घटनाग्रस्त होने से बची ट्रेन

1st Bihar Published by: SAURABH KUMAR Updated Apr 19, 2021, 10:23:22 AM

कर्मभूमि एक्सप्रेस से टकरायी ट्रैक्टर, दुर्घटनाग्रस्त होने से बची ट्रेन

- फ़ोटो

SITAMARHI: इस वक्त की बड़ी खबर सीतामढ़ी से आ रही है जहां कर्मभूमि एक्सप्रेस का इंजन ट्रैक्टर के ट्रॉली से टकरा गयी। इस हादसे में ट्रॉली को नुकसान पहुंचा लेकिन ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने से बची। घटना बैरगनिया रेलवे स्टेशन से पूरब रेलवे गुमटी के पास उस वक्त हुई जब कर्मभूमि एक्सप्रेस मुंबई से रक्सौल जा रही थी। इस घटना के दौरान अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।