ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

योगी बोले..अपराधी को मारकर ही लौटे अधिकारी, शहीद जवानों के परिजनों को 1-1 करोड़ रुपए दिया जाएगा मुआवजा

DESK: कानपुर में मुठभेड़ में डीएसपी समेत 8 शहीद पुलिसकर्मियों को लेकर सीएम योगी ने मुआवजे का एलान किया है. परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए और सरकारी नौकरी दी जाएगी. कानपुर म

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: कानपुर में मुठभेड़ में डीएसपी समेत 8 शहीद पुलिसकर्मियों को लेकर सीएम योगी  ने मुआवजे का एलान किया है. परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए और सरकारी नौकरी दी जाएगी. कानपुर में जाकर शहीज जवानों को योगी ने श्रद्धांजलि दी. 

योगी ने कहा- अपराधी को खत्म कर ही लौटे अधिकारी

मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने के लिए सीएम योगी कानपुर पहुंचे. इस दौरान योगी ने अधिकारियों से कहा कि अपराधी को खत्म कर के ही अधिकारी यहां से वापस लौटे. जब तक वह मारा नहीं जाता तब तक अधिकारी कानपुर में कैंप करे. योगी ने कहा कि मुठभेड़ में दो अपराधी मारे गए हैं. दोनों पुलिस के हथियार छीनकर भाग रहे थे. उनमें से कई हथियारों को बरामद कर लिया है, किसी को बख्शा नहीं जाएगा. शहीद जवानों को मैं नमम करता हूं. 

कई को पुलिस ने लिया हिरासत में

कानपुर में कुख्यात अपराधी को विकास दुबे को पकड़ने के लिए पुलिस गई थी. इस दौरान ही अपराधियों ने एके 47 से पुलिस टीम पर हमला कर दिया. इस हमले में डीएसपी समेत 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए. इस दौरान जवानों ने दो अपराधियों को मार गिराया है. कई लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. कानपुर जिला को सील कर दिया गया है. छापेमारी में 7 हजार से अधिक पुलिसकर्मी लगे हुए हैं. डीजीपी से लेकर कई अधिकारी कानपुर में कैंप कर रहे हैं.


टैग्स