1st Bihar Published by: Updated Sat, 09 Oct 2021 04:28:26 PM IST
- फ़ोटो
DESK: डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में बड़ा नाव हादसा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार नाव पर करीब 160 लोग सवार थे। 51 लोगों की मौत नाव के पलटने की वजह से हुई है। 51 लोगों के शव को नदी से निकाला गया है जबकि अभी भी 69 लोग लापता है जिनकी खोजबीन जारी है। यह बड़ा हादसा कांगो नदी में हुआ है।
उत्तर पश्चिमी प्रांत मोंगाला गवर्नर के प्रवक्ता नेस्टर मैगबाडो ने बताया कि 51 शवों को कांगो नदी से निकाला गया है। जबकि नाव सवार 69 लोग अब भी लापता हैं। वही इस हादसे में 39 लोग सुरक्षित बचे हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले भी बड़ा नाव हादसा डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में हुआ था। 15 फरवरी को एक नाव के पलट जाने से 60 लोगों की मौत हो गई थी। कांगो नदी में ही यह हादसा हुआ था। हादसे के वक्त नाव पर क्षमता से अधिक लोग सवार थे। जिसके कारण ओवरलोडेड नाव कांगों नदी में डूब गई थी। आज फिर कांगो नदी में नाव हादसा हुआ है जिसमें 50 से अधिक लोगों की मौत की सूचना है। फिलहाल रेस्क्यू का काम जारी है। लापता लोगों की खोजबीन की जा रही है।