ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

कलसी ग्रुप के 45 ठिकानों पर IT की रेड, पटना में 25 लाख रुपये कैश बरामद, आज भी चलेगी छापेमारी

PATNA : बिहार की राजधानी पटना में आयकर विभाग की टीम ने कलसी ग्रुप के 45 ठिकानों पर रेड मारी। आधारभूत संरचना, ऊर्जा व हॉउस कीपिंग समेत तमाम क्षेत्रों में काम करने वाली कंपनी कलसी बि

कलसी ग्रुप के 45 ठिकानों पर IT की रेड, पटना में 25 लाख रुपये कैश बरामद, आज भी चलेगी छापेमारी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार की राजधानी पटना में आयकर विभाग की टीम ने कलसी ग्रुप के 45 ठिकानों पर रेड मारी। आधारभूत संरचना, ऊर्जा व हॉउस कीपिंग समेत तमाम क्षेत्रों में काम करने वाली कंपनी कलसी बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मालिक नवजीत सिंह कलसी के भाई के मालिकाना हक वाली मणिकरण पॉवर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के ठिकानों पर भी छापे डाले गए। बिहार में पटना, राजगीर, बेगूसराय में मौजूद कंपनी के कार्यालय और घर को खंगाला गया।


मिली जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की टीम ने पटना में शास्त्रीनगर स्थित आवास से 25 लाख नकद बरामद किए गए। यहां से थोड़ी दूरी ऊर्जा स्टेडियम के पास स्थित कंपनी के कार्यालय से बड़ी संख्या में दस्तावेज जब्त किए हैं। प्राप्त सूचना के मुताबिक, आयकर चोरी और आय छिपाने को लेकर यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल करोड़ों की टैक्स चोरी की बात सामने आई है। 


बताया जा रहा है आयकर विभाग के तरफ से बिहार के अलावा रांची, कोलकाता, मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु और हिमाचल में भी छापेमारी की गई। कोलकाता और दिल्ली में कंपनी के 10 से अधिक ठिकानों पर कार्रवाई हुई। दिल्ली के द्वारका में मणिकरण पॉवर कंपनी का मुख्यालय है। इन सभी ठिकानों पर एक साथ छानबीन शुरू की गई। बुधवार दोपहर से शुरू हुई छापेमारी देर रात  तक चलती रही। अब इसके गुरुवार को भी जारी रहने की संभावना है। छापेमारी पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि कितने की गड़बड़ी पकड़ी गई। सभी ठिकानों से बड़ी संख्या में दस्तावेज बरामद हुए हैं, जिनमें आय छिपाने और दूसरे स्थानों पर निवेश के तथ्य सामने आए हैं।


आपको बताते चलें कि, बिहार में कलसी कंपनी का सरकारी कार्यालयों के मेंटेनेंस का काफी बड़ा काम है। यहां के सचिवालय, पुलिस मुख्यालय समेत अन्य कई बड़े सरकारी कार्यालयों में साफ-सफाई और रख-रखाव का ठेका इसी कंपनी के पास है। इस कंपनी ने बिहार में कुछ चर्चित सरकारी भवनों का निर्माण भी कराया है।